मासूमों की पिटाई पर जांच का दौर आरम्भ

0
502

विकासनगर(संवाददाता)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिपरपुर में प्रधानाचार्य शिक्षिका द्वारा बच्चे के साथ की गई मारपीट एवं अभद्रता की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधियों,अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचकर बैठक की। क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप में ज्ञापन भी दिया कि शीघ्र ही प्रधानाचार्य शिक्षिका का विद्यालय से स्थानांतरण किया जाय,साथ ही विद्यालय के स्टाफ ने भी खंड शिक्षा अधिकारी को प्रधानाचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत की ।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चो से प्रधानाचार्य के बारे में पूछताछ की साथ ही स्टाफ एवं अभिभावकों से बातचीत की।जिला पंचायत सदस्य राजेश बलूनी का कहना है कि हमारे पास लंबे से समय से अभिभावक प्रधानाचार्य की शिकायत लेकर आते रहते थे लेकिन हमने सोचा प्रधानाचार्य अपना व्यवहार सुधार लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसलिए हम सभी प्रतिनिधि और अभिभावक प्रधानाचार्य के खिलाफ शिक्षा विभाग से कार्यवाही चाहते है अगर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा,बबीता देवी द्वारा प्रधानाचार्य के खिलाफ बच्चे के साथ मारपीट की तहरीर भी दी गई है। उधर खंड शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह का कहना है कि इस सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों से बात करके आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सभावाला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार सैनी,जिला पंचायत सदस्य राजेश बलूनी,ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य मधुरानी ,बबीता देवी आदि सहित अन्य अभिभावक भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY