कांग्रेस नेता रमोला ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर कसा जोरदार तंज!

0
165

ऋषिकेश(संवाददाता)। कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं।
बुधवार को जारी एक बयान में कांग्रेस नेता रमोला ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। जहां एक ओर दिन दहाड़े प्रदेश के क़द्दावर और फाइटर मंत्री के 115० रूपये एक निहत्थे व्यक्ति द्वारा लूट लिये जाते हैं वहीं मंत्री के बचाव में आये गनर की पिस्टल भी दिनदहाड़े भरी भीड़ में उसी युवक द्वारा छीनने का प्रयास किया जाता है । यह एक सोचनीय और चिंतनीय विषय है ।क्योंकि एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस लूट का खुलासा नहीं कर पाई और जिसने वो पैसे या जो भी रहा हो मौक़े से उठाया वो स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि वह एक पीली शर्ट वाला व्यक्ति है। परन्तु सरकार और पुलिस की इस नाकामी से प्रदेश की छवि धूमिल हो रही है ।इसलिये हम ऋषिकेश की जनता के साथ मिलकर मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल के 115० रूपये पुलिस के माध्यम से लौटायेगें ताकि जो उनका नुक़सान हुआ उसकी भरपाई हो सके और प्रदेश का नाम भी खऱाब ना हो । रमोला ने बताया कि उक्त घटना में ऋषिकेश निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी और उसके साथी की जमकर पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है जिससे तीर्थ नगरी ऋषिकेश पूरे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में टॉप ट्रेंड कर रही है ।पिटाई के दौरान मंत्री के  115० रुपए लुट गए जबकि वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि वह पीली शर्ट वाला जो सुरेंद्र सिंह नेगी को आपकी ही तरह निर्दयता से पीट रहा था उसने वह सामान उठाया जो आपकी जेब से गिरा। पुलिस सहित कई  लोगों ने काफी प्रयास किया कि उस पीली शर्ट वाले का पता लगाया जाए किंतु अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है ।क्योंकि प्रेमचन्द अग्रवाल प्रदेश के वित्त मंत्री हैं और ऋषिकेश की महान जनता ने उनको चौथी बार विधायक बनाया है ऐसे में उस पीली शर्ट वाले द्वारा मंत्री की जेब से गिरे सामान और रकम ले जाना ऋषिकेश सहित उत्तराखण्ड की महान जनता का घोर अपमान है ।
मंत्री द्वारा 115० रुपए की लूट की बात लिखी गई है और अभी तक उक्त धनराशि प्राप्त नहीं हुई है ऐसे में चार धाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों के मन में भी सवाल पैदा हो रहे होंगे कि जिस प्रदेश के वित्त मंत्री के 115० रुपए सरेराह दिनदहाडे लुट जाते हो वहां यात्रा करना कहीं कठिन ना हो जाए इसलिए ऋषिकेश की जनता के सम्मान में हम जल्द ही 115० रुपए की रक़म नगद या चौक से पुलिस को जमा करवायेंगे । मंत्री कृपया आप इसे स्वीकार कर अपने अकाउंट में जमा करा दें ताकि कल के दिन अखबारों और सोशल मीडिया में कहीं फिर यह खबर ना आए कि क्षेत्रीय विधायक और वित्त मंत्री के जो पैसे पीली शर्ट वाला ले गया उसके कारण मंत्री जी परेशान है और परेशान फिर किसी से झगड़ पड़े।

LEAVE A REPLY