डिप्लोमा बेरोजगारों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच

0
264

देहरादून(नगर संवाददाता)। शासन में विचाराधीन योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक के 3०० पदों को सृजित कर नियुक्ति दिये जाने की मांग को लेकर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक डिप्लोमा बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया जहां पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस में तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की होने के बाद सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर बेरोजगारों ने कहा कि लगातार उनके हितों का हनन किया जा रहा है जो चिंता का विषय है।
यहां बेरोजगार संघ से जुडे हुए सभी डिप्लोमा बेरोजगार प्रदेश अध्यक्ष नीतू बडोनी के नेतृत्व में परेड ग्राउंड में इकटठा हुए और जहां से उन्होंने शासन में विचाराधीन योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक के 3०० पदों को सृजित कर नियुक्ति दिये जाने की मांग को लेकर योग एवं प्राकृतिक चिकित्या सहायक डिप्लोमा बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया जहां पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस में तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की होने के बाद सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगातार संघर्ष करने के बाद भी उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है जिसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है।
इस अवसर पर बेरोजगारों ने कहा कि प्रदेश के समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक के 3०० पदों एक महिला एवं पुरूष का सृजन कर शीघ्र नियुक्ति दी जाये और आयुर्वेद विभ्ज्ञाग में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक का एक पृथक से प्रकोष्ठ बनाये जाने की भी मांग की गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि जल्द ही नियुक्ति नहीं दी गई तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर अनेकों डिप्लोमा बेरोजगार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY