सत्ता की हनक में मगरूर हैं मंत्री प्रेमचंद

0
173

विकासनगर (मनोज सैनी/सतपाल धानिया)। पछवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता तिलक भवन पर एकत्रित हुए। जहां से सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुऐ मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए अग्रसेन चौक पहुंचकर पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस की पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कल ऋषिकेश में उत्तराखंड सरकार के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर युवको से बीच सड़क पर मारपीट करने को सत्ता की हनक करार देते हुए उत्तराखंड राज्य कि छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया। तिलक भवन, विकासनगर में एकत्रित हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विकासनगर बाजार में जुलूस निकालते हुए सरकार के ख़िलाफ नारेबाजी करते हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन कर उत्तराखंड सरकार से मंत्री को बर्खास्त करने कि मांग की। लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि यह राज्य के मूल निवासियों के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस वोट की ताकत ने भाजपा को राज्य की गद्दी पर बैठाया, उसी सरकार के मंत्री बीच सड़क पर अपने गनर श्पिएश् के साथ राज्य के युवको को बेरहमी से पीट रहे है। कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल पर ऐसा कोई पहला मामला नहीं है जिससे उत्तराखंड राज्य कि छवि को धूमिल होना पड़ा हो। चाहे अपने बेटे को कोरोना कि आड़ में सरकारी विभाग में नौकरी दिलाना हो या विधानसभा में नौकरियों की बंदरबांट करना, प्रेमचन्द अग्रवाल ने अपनी सत्ता कि हनक से सरकारी तंत्र को अंगूठा दिखाते हुए राज्य के निवासियों को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कर धामी से प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से प्रेमचंद अग्रवाल की विधायकी रद्द करने की मांग की है। पुतला दहन के मौके पर अभिनव ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष, भास्कर चुग प्रदेश प्रवक्ता सेवादल, विकास शर्मा प्रदेश सचिव, सुभाष चंबेल, धीरेंद्र तडियाल, भुवन चंद्र पंत, साजिद, अनुपम कपिल, सुनील तोमर, अशोक जांगड़ा, तनवीर आलम, राजीव शर्मा, एजाज आलम, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, पिंकी रावत, रुबीना आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY