चार धाम यात्रा में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा अतिरिक्त मानदेय: डॉ. आर. राजेश कुमार

0
235

देहरादून(नगर संवाददाता)। स्वास्थ्य सचिव एवं एनएचएम मिशन निदेशक डाक्टर आर राजेश कुमार ने बताया कि चार धाम यात्रा के लिए भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ओर भी मजबूत किए जाने हेतु चार धाम यात्रा क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्साधिकारियों, नर्सेस व अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए प्रोत्साहन राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि चार धाम में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को अब अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव एवं एन.एच.एम. मिशन निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि चार धाम यात्रा से पहले कई समीक्षा बैठकों तथा श्री बद्रीनाथ व श्री केदारनाथ धाम में स्थलीय स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण के दौरान यह महसूस किया गया कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में हमारे स्वास्थ्य कर्मचारी कार्य करते हैं, उनको निश्चित तौर में अतिरिक्त मानदेय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसके लिए भारत सरकार से अतिरिक्त धनराशि के लिए बजट की मांग की गई थी जिसको भारत सरकार ने स्वीकारा है और चार धाम यात्रा के लिए प्रदेश को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अंतर्गत अतिरिक्त बजट की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इससे चारधाम क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्साकर्मियों का उत्साहवर्धन होगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम रुट में केदारनाथ 35००-36०० मीटर की ऊंचाई में तैनात चिकित्सकों को 15०० रुपये, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं नर्सेस को 1००० रुपये व चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 7०० रुपये की धनराशि प्रतिदिन दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि भीम बली-बडी लिनचोली 26००-32०० मीटर की ऊंचाई में तैनात चिकित्सकों को 1००० रुपये, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं नर्सेस को 6०० रुपये व चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 4०० रुपये की धनराशि प्रतिदिन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोनप्रयाग-जंगल चट्टी 18००-25०० मीटर की ऊंचाई में तैनात चिकित्सकों को 7०० रुपये, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं नर्सेस को 5०० रुपये व चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 3०० रुपये की धनराशि प्रतिदिन दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग-फाटा 7००-15०० मीटर की ऊंचाई में तैनात चिकित्सकों को 4०० रुपये, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं नर्सेस को 25० रुपये व चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 15० रुपये की धनराशि प्रतिदिन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वहीं श्री बद्रीनाथ धाम रुट में घांघरिया- बद्रीनाथ 3०००-31०० मीटर की ऊंचाई में तैनात चिकित्सकों को 1००० रुपये, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं नर्सेस को 6०० रुपये व चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 4०० रुपये की धनराशि प्रतिदिन दी जाएगी। गौचर-गोविंद घाट 8००-18०० मीटर की ऊंचाई में तैनात चिकित्सकों को 4०० रुपये, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं नर्सेस को 25० रुपये व चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 15० रुपये की धनराशि प्रतिदिन दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि श्री गंगोत्री धाम रुट में हर्षिल-गंगोत्री 27००-32०० मीटर की ऊंचाई में तैनात चिकित्सकों को 1००० रुपये, पैरामेडिक एवं नर्सेस को 6०० रुपये व चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 4०० रुपये की धनराशि प्रतिदिन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चिनियालिसौड़-गंगनानी 9००-2००० मीटर की ऊंचाई में तैनात चिकित्सकों को 45० रुपये, पैरामेडिक एवं नर्सेस को 3०० रुपये व चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 2०० रुपये की धनराशि प्रतिदिन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से श्री यमुनोत्री धाम रुट में जानकी चट्टी-यमुनोत्री 26००-33०० मीटर की ऊंचाई में तैनात चिकित्सकों को 1००० रुपये, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं नर्सेस को 6०० रुपये व चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 4०० रुपये की धनराशि प्रतिदिन दी जाएगी। डामटा-राना चट्टी 65०-22०० मीटर की ऊंचाई में तैनात चिकित्सकों को 45० रुपये, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं नर्सेस को 3०० रुपये व चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 2०० रुपये की धनराशि प्रतिदिन दी जाएगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि यात्रा रुट में स्वास्थ्य मित्रों को भी नियुक्त किया जा रहा है, जिनका चयन स्थानीय स्तर पर मुख्य चिकित्साधिकरी द्वारा किया जाएगा। स्वास्थ्य मित्र स्वास्थ्य कर्मियों व यात्रीगणों की किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य इकाइयों में पहुंचाने का कार्य करेंगें। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से स्वास्थ्य मित्रों को प्रतिदिन 57० रुपये का मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक स्वास्थ्य मित्रों को दो दिवसीय लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही श्रीनगर गढ़वाल मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब के लिए भी भारत सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है।

LEAVE A REPLY