गड्ढों में पानी भरने से खतरे में लोगों की जिन्दगी

0
212

देहरादून(नगर संवाददाता)। भाजपा नेता एडवोकेट एन के गुसाईं ने कहा है कि रायपुर विधानसभान्तर्गत वार्ड 67 मोहकमपुर माजरी माफी के राजेश्वरीपुरम कालोनी में सीवर व पानी के काम के लिए पिछले तीन चार महीनों से खोदे गये गढ्ढों से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि गड्ढों में पानी भरने से लोगों की जिन्दगी खतरे में है और जिलाधिकारी सोनिका से सख्त एक्शन की मांग की जायेगी।
इस अवसर पर गुसाईं ने एक बयान में बताया कि इन बड़े बड़े गड्ढों में पानी भरने व सड़क पर मलवा होने के कारण कई बार दुर्घटना होते होते बची है। उन्होंने कहा कि लोगों का घरों ने निकलकर अपने कार्य के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर इतने गढ्ढे हो रखे हैं कि पता ही नहीं चलता कि सड़क में गढ्ढे हैं या फिर गढ्ढों में सड़क है। उन्होंने कहा कि विभागों की इस प्रकार की लापरवाही के कारण लोग क्षुब्ध व आक्रोशित हैं। इस अवसर पर एडवोकेट एन के गुसाईं ने कहा कि यदि संबधित विभाग ने शीघ्र इन गड्ढों को भरकर सीवर व पेयजल का काम प्रारम्भ नहीं किया तो दून जिलाधिकारी से इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि जरूत पडी तो क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY