यमुनोत्री जा रही राजस्थान के श्रद्धालुओं की बस बाल बाल बची, मची चीख पुकार

0
162

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार दोपहर राजस्थान के तीर्थ यात्रियों से खचाखच भरी बस हादसा हो गया था। डाबरको- स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई। बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई।  राजस्थान की एक यात्रा बस संख्या ना०8चं-०673 अनियंत्रित होकर पहले पहाड़ी से टकराई गनीमत रही की बस सड़क से बहार नहीं गई।
बस में सवार सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी बस से आगे भेजा गया। थानाध्यक्ष बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनोत्री हाईवे पर डाबरकोट – स्यानाचट्टी के बीच में एक यात्रा बस संख्या ना०8चं-०673 अनियंत्रित होकर पहले पहाड़ी से टकराई, पहाड़ी से टकराने के बाद बस स्केट कर सड़क से बाहर लटक गई ।जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी बस के माध्यम से यमुनोत्री धाम को रवाना किया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ ।इधर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।

LEAVE A REPLY