चल पड़े बाबा कैलाश

0
153

उखीमठ(संवाददाता)। बाबा केदारनाथ की डोली ने शीतकालीन प्रवास ऊखीमठ ओमकेश्वर मन्दिर से केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया तो हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम बाबा की इस यात्रा में उमड आया और चारो तरफ बाबा केदारनाथ के उद्घोषों से इलाके का वातावरण बाबामय हो गया। बाबा एक बार फिर कैलाश की ओर प्रस्थान कर गये तो उनकी इस यात्रा में बैंड-बाजे व गीतों की धुनों ने वहां मौजूद लोगों के मन में आस्था की जो बडी उमंग जगाई उससे यह साफ दिखाई दे रहा था कि बाबा केदारनाथ की डोली को देखने के लिए किस तरह से हजारों श्रद्धालुओं और लोगों का हुजूम उमडा हुआ था। बाबा की डोली देखकर महिलाओं के मन में आस्था का जो बडा पथ देखने को मिला उसे देखकर साफ दिखाई दे रहा था कि आवाम को इस डोली में बाबा साक्षात विराजमान दिखाई दे रहे थे।
विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम के कपाट पच्चीस अप्रैल को सुबह छह बजकर बीस मिनट पर भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। ऊखीमठ में भगवान भैरवनाथ की पूजा के बाद आज चलविग्रह केदार डोली सैकड़ो भक्तों के साथ कैलाश के लिए प्रस्थान कर गई। इक्कीस अप्रैल को बाबा केदार की चल विग्रह डोली पहले ऊखीमठ से प्रस्थान कर गुप्तकाशी विश्राम करेगी। बाइस अप्रैल को गुप्तकाशी से फाटा विश्राम के लिए पहुंचेगी। जबकि तेईस अप्रैल को गौरीकुंड और चौबीस अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी,जहां पच्चीस अप्रैल को सुबह छह बजकर बीस मिनट पर भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
भैरव नाथ के कपाट छब्बीस अप्रैल को खोले जाएंगे ततपश्चात बाबा केदार की विधिवत पूजा केदार नाथ में प्रारम्भ होगी।

LEAVE A REPLY