यात्रियों की सुविधा को मल्टीलिंग्वल मार्ग दर्शिकाएं की तैयार

0
149

उत्तरकाशी(संवाददाता)। चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने में महज एक सप्ताह का समय शेष रह गया है, जनपद चारधाम यात्रा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण एवं पावन स्थल है, यहां पर चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव मां यमुना की उद्गम स्थली यमुनोत्री धाम एवं गंगा का उद्गम स्थल श्री गंगोत्री धाम स्थित हैं। प्रतिवर्ष लाखों की तादाद मे श्रृद्धालु यमुनोत्री व गंगोत्री यात्रा पर आते हैं। इस बार चारधाम यात्रा-2०23 के सुगम व बेहतर संचालन हेतु पुलिस कप्तान द्वारा एक अनुठी पहल की शुरुआत करते हुये चारधाम यात्रा पर बाहरी प्रान्तो से आने वाले श्रृद्धालुओं/तार्थयात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत विभिन्न भाषाओं जैसे-हिन्दी, मराठी, तमिल, गुजराती आदि में यातायात साईन बोर्ड व मार्ग दर्शिकायें तैयार की गयी है साथ ही तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं की सहायता हेतु चारधाम हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है। पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी द्वारा पुलिस कार्यालय में इन साईन बोर्ड मार्ग दर्शिकाओं एवं चारधाम हेल्पलाइन नम्बर का उद्धघाटन किया गया।
पुलिस कप्तान द्वारा बताया गया कि गत वर्षो की यात्रा से सबक लेते हुये धामों पर बाहरी प्रान्तों से पधारनें वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत इस बार उत्तरकशी पुलिस द्वारा यह प्रयास किया गया है, ये मल्टीलिंग्वल साईन बोर्ड व मार्गदर्शिकायें यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के यात्रा मार्गों पर मुख्य-2 स्थानों पर लगाये जायेंगे । तीर्थयात्रियों हेतु जारी हेल्पलाइन नम्बर चौबीस घण्टे चालू रहेगा,इस नम्बर पर तीर्थ यात्री यात्रा से सम्बन्धित समस्याओं व पुलिस सहायता ले सकेंगे। चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक, अनुज कुमार द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा के सुगम एवं सरल संचालन में तथा तीर्थयात्रियों का बहुत अच्छे तरीके से मार्गदर्शन करने में पुलिस कप्तान की यह पहल बेहद हेल्पफुल होगी। चारधाम यात्रा-2०23 हेतु पुलिस कप्तान के निर्देशन में तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है, इस बार सभी तीर्थ यात्रियों व श्रद्धालुओं को एक बेहतर एवं सुखद यात्रा का अनुभव मिलेगा।

LEAVE A REPLY