उयांद ने फूं का दून मेयर का पुतला, मुकदमे की मांग

0
178

देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखंड क्रांति दल देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला पुतली के साथ ही अधिक संपत्ति के मामले में सरकार से मेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की और मेयर से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांग लिया।
यहां यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मेयर सुनील उनियाल गामा के पुतले के साथ केंद्रीय कार्यालय से द्रोण चौक तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और द्रोण चौक पर पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि मेयर सुनील उनियाल गामा भक्ति बन गए हैं और नगर निगम की संपत्तियों पर पार्षदों के माध्यम से कब्जा करा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर ने पांच सालों में अपनी आज से 2० गुना से अधिक की संपत्ति अर्जित की और उन्होंने मेयर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर यूकेडी महानगर अध्यक्ष विजेंद्र रावत ने कहा कि यदि मेयर इस्तीफा नहीं देते है और उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू नहीं होती तो उत्तराखंड क्रांति दल सड़कों पर उतर कर आंदोलन को उग्र करेगा। इस अवसर पर यूकेडी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने आरोप लगाया कि मेयर सुनील उनियाल गामा ने नगर निगम से भूमि घोटाले से संबंधित अधिकांश पत्रावली या गायब करा दी है और देहरादून केसरी सभी नदी नालों और जंगल की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री ने सुनील उनियाल गामा को अब तक का सबसे भ्रष्ट मेयर घोषित किया है। इस अवसर पर खत्री का कहना था कि रिकॉर्ड रूम की चोरी से लेकर निगम क्षेत्र ही नहीं आस पास की कई संपत्तियों में गामा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी हैं और जल्द ही उक्रांद देहरादून निगम कार्यालय पहुँच इनसे भी हिसाब और जवाब जरूर लेगा। इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी, केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री, मधु सेमवाल, उत्तरा बहुगुणा पंत, राजेंद्र पंत, गोविंद अधिकारी, संजय तितोरिया, मीना थपलियाल, किरन रावत कश्याप, रविंद्र ममंगाई, इस्लाम, राजेन्द्र गुसांईं, प्रीति थपलियाल, सरोज रावत, सुशीला पटवाल, कलावती नेगी, रेखा शर्मा, राधेश्याम, जितेंद्र यादव, दीपक मधवाल, अनिल डोभाल, संजीव शर्मा, भगवती प्रसाद डबराल, श्याम सिंह सहित आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY