सरकार से नाउम्मीद रघुनाथ को न्यायालय से आस

0
126

विकासनगर(संवाददाता)। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी पिछले लंबे समय से भ्रष्टाचार व घोटालों को उजागर करने के लिए लगातार अपनी आवाज को बुलंद करते हुए आ रहे है और अब उन्होंने सहकारी बैंक भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट पर शीघ्र कार्रवाई सार्वजनिक करने को उच्च न्यायालय को पत्र प्रेषित कर स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई का आग्रह किया है।
इस अवसर पर नेगी ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश के सहकारी बैंकों में 423 चतुर्थ श्रेणी (सहयोगी, गार्ड) कर्मचारियों की भर्ती कराई गई थी, जिसमें देहरादून, अल्मोड़ा व उधम सिंह नगर जनपद में बड़े पैमाने पर जालसाजों ने भर्ती घोटाले को अंजाम दिया था, जिसको लेकर सरकार ने आगामी एक अप्रैल 2०22 को जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे।
उन्होंने कहा कि उक्त कमेटी ने अक्टूबर 2०22 को रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी, उन्होंने कहा कि लेकिन चार-पांच माह बीतने के बाद भी रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। इस अवसर पर नेगी ने कहा कि उक्त भर्तियों में एक पद 1० लाख से लेकर 15 लाख रुपए तक बेचा गया था, जिसकी पुष्टि जालसाजों व नौकरी पाए अभ्यर्थियों के बैंक खातों में हुए लेनदेन की डिटेल से पुष्टि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इन घोटाले बाजों ने अपने रिश्तेदारों के साथ-साथ बैंक में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के रिश्तेदारों, परिजनों से मोटी रकम हासिल कर नौकरियां बांट दी थी। उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा पूर्व में उक्त मामले की रिपोर्ट सार्वजनिक करने को लेकर सरकार से आग्रह किया जा चुका है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर फाइल को घुमाया जा रहा है और जो चिंताजनक है।

LEAVE A REPLY