आज माँ आदिशक्ति के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को नमन

0
128

माँ ब्रह्मचारिणी के रूप मे माँ कालिका का अभिषेक प्रात: 5:०० बजे प्रारंभ हुआ जिसमें दूध, दही, घी, शक्कर, इत्यादि जल से मां को पंचामृत बनाकर स्नान कराया गया व नवीन पिले रंग के वस्त्र धारण कराए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी चन्दर प्रकाश ममगई द्वारा मंदिर में सभी देवी देवताओं को आमंत्रित कर उनका पूजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम गणेश पूजन, माँ कालिका का पूजन, घंटी पूजन, शंख पूजन, सूर्य पूजन, गणेश पूजन लक्ष्मी पूजन, व नवग्रह पूजन अनादि देवताओं का पूजन पुजारी द्वारा किया गया। तत्पश्चात मां दुर्गा की ढोल बाजे के साथ अपार भक्तों द्वारा मां की सामूहिक आरती हुई। मंदिर समिति द्वारा आमंत्रित किए गए उत्तराखंड से विद्वान 54 ब्राह्मणों को तिलक किया गया तत्पश्चात सभी ब्राह्मणों ने मां दुर्गा सप्तशती का पाठ व माँ दुर्गा का जाप प्रारंभ किया। 54 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ व जाप प्रात: एवं सायकल दोनों समय चलता रहेगा। मंदिर के पुजारी कविन्दर सेमवाल द्वारा मां कालिका यज्ञशाला में दैनिक यज्ञ के साथ आज दुर्गा सप्तशती गायत्री मृत्युंजय, विष्णु सहस्रनाम, नवग्रह अनादि मंत्र के माध्यम से समस्त विश्व कल्याण हेतु उपद्रव शांति हेतु आहुतियां प्रदान की गयी जो कि दैनिक हवन के साथ के राम नवमी तक जारी रहेगी। सिंदुरिया हनुमान मंदिर में मंदिर के ही मुख्य पुजारी के नितृत्व मे राम चरित्र मानस का नवहन पाठ प्रारंभ हुआ जिसमें भी घट पूजन , गणेश पूजन, लक्ष्मी पूजन,भगवान शंकर पूजन, सूर्य पूजन, नवग्रह पूजन अनादि देव का पूजन मंदिर के पुजारी द्वारा किया गया। प्रात: 9:3० बजे से मां अन्नपूर्णा में सर्वप्रथम पधारे हुए 54 ब्राह्मणों व संत समाज ने जलपान प्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात अपार भक्तो दुवारा जलपान किया गया। दोपहर 12:3० बजे मंदिर प्रांगण में विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। सायकल 5 बजे मंदिर खुलने के पश्चात 54 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ हुआ जो कि 7 बजे तक चला तत्पश्चात मां जगदंबा की सामूहिक आरती 54 ब्राह्मण व अपार भक्तों द्वारा की गई. आरती से पूर्व मंदिर के पुजारी चन्दर प्रकाश ममगई जी ने सर्वप्रथम दुर्गा चालीसा दुर्गा कवच का पाठ किया तत्पश्चात मां की आरती हुई आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। अवसर पर समिति के ट्रस्टी रमेश साहनी,गगन सेठी,दयाल धवन, जय किशन कक्कर, नरेश मैनी अशोक लांभा,भारत शर्मा,उमेश मिनोचा, विजय अरोरा, सतीश मेहता, , उमेश मरवाह, शशि तलवार, राम स्वरुप भाटिया, स्वर्ण कालरा, संजय चांदना, राम भाटिया, सतीश कक्कर, हरीश कक्कर, जीतू अरोरा हर्ष गिरोटी अभिषेक वादवा मोहित बांगा सिद्धार्थ आनंद संजय आनंद व अपार भक्त समाज उपसित था।

LEAVE A REPLY