सहसपुर(सतपाल धानिया)। सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जस्सोवाला गांव में एक महिला ने आर्थिक तंगी व गृह कलेश से तंग आकर अपनी ओर अपने दोनो बेटो की जीवनलीला समाप्त कर दी देर रात सहसपुर थाना पुलिस को इंद्रपाल नाम के व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी पत्नी और दोनो बेटो ने विषाक्त का सेवन कर लिया आनन फानन में थानाध्यक्ष गिरिश नेगी मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद पाई गई और कमरे के अंदर एक महिला और दो बच्चे अचेत अवस्था में पड़े है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सहसपुर गिरिश नेगी ने कमरे का दरवाजा खोला और तत्काल उच्चाधिकारीयो को घटना की जानकारी दी उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जहां पर इंद्रपाल उपरोक्त की पत्नी सरोजा पाल व दोनो पुत्र अंश व अर्णव अचेत अवस्था में मिले जिन्हें 1०8 के माध्यम से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा तीनों को मृत घोषित किया गया।घटना स्थल पर एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने भी मुआयना किया मृतकों की पहचान सरोजा पाल पत्नी इंद्रपाल (उम्र 32 वर्ष) अंश पुत्र इंद्रपाल (उम्र 12 वर्ष) अर्णव पुत्र इंद्रपाल (उम्र ०7 वर्ष) के रूप में हुई।
उच्चाधिकारियों द्वारा आसपास पूछताछ की तो सामने आया कि इंद्रपाल मूल रूप से ग्राम मिसराइनपुर पोस्ट दुर्गागंज थाना दुर्गागंज जिला भदोही उत्तर प्रदेश का निवासी है वह 1० वर्षो से थाना सहसपुर क्षेत्र में निवास कर रहा था व वर्तमान में सेलाकुई फार्मासिटी स्थित डिफोहिल्स कंपनी में जॉब करता है। आस-पड़ोस व रिश्तेदारों से जानकारी करने पर पता चला कि दोनों पति-पत्नी के बीच आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक कलह रहता था। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या को आर्थिक तंगी व गृह कलेश मान रहीं है साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है मृतका महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी है तो वही तीन लोगो द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।