सीएम अवैध खनन पर हुये सख्त तो पुलिस को नजर आया अवैध खनन

0
187

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। पिछले लम्बे समय से पछवादून के विकासनगर इलाके की कुछ नदियों में अवैध खनन का खुला तांडव होने की खबरें उजागर हो रही थी और अवैध खनन की तस्वीरें चीख-चीखकर यह सवाल खडा कर रही थी कि आखिर नदियों का सीना किसके इशारे पर चीरा जा रहा है? विकासनगर पुलिस इस अवैघ खनन पर लम्बे अर्से से घृतराष्ट्र बनी हुई थी लेकिन जैसे ही कैंट क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढाया तो उसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने अवैध खनन रोकने के लिए जैसे ही आदेश दिये तो उसके बाद घृतराष्ट्र बनी विकासनगर पुलिस को अवैध खनन रोकने की याद आ गई और उसने कुछ समय में ही डम्पर में खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों में अनियमितता पाये जाने पर 21 वाहनों को सीजकर ऐसे दावा किया है जैसे वह लम्बे समय से अवैध खनन के खिलाफ अभियान छेडे हुये हो?
उल्लेखनीय है कि विकासनगर में लम्बे अर्से से अवैध खनन का खुला खेल चल रहा था और इस अवैध खनन की तस्वीरे आये दिन मीडिया में सुर्खियां बनी हुई थी लेकिन उसके बावजूद भी अवैध खनन रोकने वाले किसी भी विभाग ने अवैध खनन पर कार्यवाही करने का कोई काम नहीं किया जिससे यह सवाल खडे होते चले गये कि आखिरकार किसके इशारे पर विकासनगर इलाके में अवैध खनन का खुला खेल हो रहा है। चंद दिन पूर्व जब एक खनन माफिया ने एक पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर चढाने का दुसाहस किया तो उसके बाद मुख्यमंत्री ने अवैध खनन पर नकेल लगाने के आदेश दिये जिसके बाद राजधानी के पुलिस कप्तान दलीप कुवर ने विकासनगर थाने का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस टीम को अवैध खनन पर नकेल लगाने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री और पुलिस कप्तान के सख्त रूख के चलते आखिरकार विकासनगर पुलिस ने पौंटा हिमाचल प्रदेश की तरफ से देहरादून की तरफ आ रहे ट्रक डम्परों को चैक करके 21 वाहनों को जिस तरह सीज किया है उससे साफ संदेश चला गया कि अवैध खनन का काला खेल किस तरह से बेखौफ चल रहा था और कप्तान के सख्त रूख के चलते ही विकासनगर पुलिस को मजबूरी में अपना ऑपरेशन चलाकर वाहनों को सीज किया गया?

LEAVE A REPLY