कांग्रेस भवन के बाहर एनएसयूआई के दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे

0
144

देहरादून। एनएसयूआई के एक गुट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का विरोध करते हुए एनएसयूआई के दो गुटों में जमकर मारपीट व लात व घंूसे चले और यहां तक दोनों गुटों में जमकर मारपीट की गई इस दौरान पुलिस व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बीच बचाव कर सभी को शांत कराया और इस दौरान मारपीट करने वालों पर कार्यवाही की जायेगी और उसके बाद बेरोजगार युवाओं को बिना शर्त रिहा किये जाने व भर्ती घोटालों की सीबीआई से कराये जाने और बेरोजगारों पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस ने चौथे दिन भी अपने विरोध प्रदर्शन को जारी रखते हुए डीजीपी कार्यालय व सचिवालय कूच किया तो पुलिस ने सभी को सुभाष रोड के पास बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने डीजीपी अशोक कुमार को बर्खास्त किये जाने की मांग की और कहा कि जब तक कार्यवाही नहीं होती तब तक आंदोलन को जारी रखा जायेगा।
यहां एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन एवं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के आहवान पर कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में इकटठा हुए और जैसे ही वहां से सचिवालय व डीजीपी कार्यालय कूच करने लगे तो कुछ एनएसयूआई के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर आपस में भिड गये और दोनों गुटों के बीच जमकर लात घूंसे चले और एक दूसरे पर मारपीट की गई। वहीं इसके बाद वहां से भर्ती घोटालों की सीबीआई से कराये जाने व बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में एनएसयूआई व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय व डीजीपी कार्यालय कूच किया तो पुलिस ने सभी को सुभाष रोड के पास बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये और बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गई जहां पर उन्हें निजी मुचलकों पर छोड दिया। इससे पूर्व कांग्रेस भवन में सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि बेरोजगार युवाओं पर जिस प्रकार से पुलिस ने लाठीचार्ज किया है वह निंदनीय है और प्रदेश सरकार सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच कराने में क्यों बच रही है। सरकार को इसका जवाब देना होगा और गिरफ्तार युवाओं को शीघ्र ही बिना शर्त रिहा करना होगा अन्यथा एनएसयूआई आंदोलन को जारी रखेगी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अपने हक के लिए आंदोलन व सत्याग्रह कर रहे थे, इस लाठीचार्ज से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में एवं बेरोजगार छात्रों की मांगों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी व अनुषांगिक संगठनों का आंदोलन जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित फरस्वाण ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार नौजवान सरकार से केवल रोजगार चाहते हैं और बेरोजगार चाहते हैं कि उनकी सभी परीक्षाएं पारदर्शी ढंग से करायी जाये। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं उनकी हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जॉच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों का सरकार व सिस्टम से भरोसा उठ चुका है। उस भरोसे को बहाल करने के लिए सरकार को बेरोजगारों की मांगों पर उचित निर्णय लेने चाहिए एवं दमनकारी रवैया छोडकर बेरोजगार छात्र नेताओं से दर्ज मुकदमे वापस लेकर उनको बिना शर्त रिहा किया जाना चाहिए एवं छात्र नेताओं से सीधी बात करनी चाहिए। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, प्रदेश महामंत्री पी के अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, मीडिया पैनलिस्ट सुनीता प्रकाश, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, डाक्टर जसविन्द सिंह गोगी, डॉक्टर विजेन्द्र पाल, पूर्व अध्यक्ष एनएसयूआई मोहन भंडारी, विनित प्रसाद भटट बंटू,, मोहन काला, संदीप चमोली, राजेश चमोली, ललित भद्री, सहित अनेक कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY