आम बजट कई मायनों में बनेगा मजबूत भारत की नींव

0
129

देहरादून(नगर संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आम बजट कई मायनो में मजबूत भारत की नींव बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का कैसा नेतृत्व करेगा उसकी छाप बजट में दिखती है।
यहां मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज तेजी से भारत आगे बढ़ा है, 13० करोड़ भारत वासियों के सपने पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की अपेक्षाएं भारत से है, भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों, गरीब और मध्यम वर्गिय सभी लोगो के हित का बजट है। उन्होंने कहा कि निर्बल , गरीब कैदियों की रिहाई के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है और ऐसे दो लाख से ज्यादा कैदी प्रभवित होंगें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बजट में दी गई कई सौगातें दी गई है तथा गांव और किसानों का बजट में विशेष ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के मोटे अनाज को बड़ा मार्केट मिलेगा और मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से युवाओं को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजना के चौथे चरण की शुरुआत की घोषणा की गई है और छात्रों और युवाओं के लिए भी बड़ा प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए भी रोजगार देने पर जोर दे रही है, उन्होंने कहा कि आदिवासी और दलित समुदाय के लोगों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि नाले और सीवर के मेन होल की सफाई के लिए अब मैन्युअल नहीं बल्कि मशीनों के माध्यम से की जाएगी, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जायेंगे, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज मौजूद है उन जिलों में नर्सिंग मेडिकल कॉलेज भी केंद्र सरकार से मिलेगा, उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य स्कूल खोले जाने का भी बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि कालसी, खटीमा, बाजपुर और मुनस्यारी में एकलव्य स्कूल खोले जाने का अनुरोध किया था और ऐसे में उत्तराखंड में भी एकलव्य स्कूल खोले जाने का लाभ मिलेगा और उन्होंने कहा कि आज भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है और भारतवासियों का सपना पूरा हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY