)षभ की सलामती को उठे करोडो हाथ

0
104

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से रूडकी घर लौटते समय हादसे के शिकार हो गये जब उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई थी। ऋषभ पंत के सामने हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर व कंडक्टर देवदूत बनकर आये और उन्होंने ऋषभ पंत को जलती कार से बाहर निकालकर उसके प्राण बचा लिये। ऋषभ पंत की सलामती के लिए देश के प्रधानमंत्री और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने उनकी मां से बातचीत कर उन्हें दिलासा दिलाया कि उनके साथ वह खडे हुये हैं। ऋषभ पंत का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी सलामती के लिए करोडो हाथ दुआ के लिए उठे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना की जा रही है वहीं मुम्बई से फिल्म अभिनेता अनुपम खेर व अनिल कपूर मैक्स अस्पताल में घायल ऋषभ पंत को देखने पहुंचे जहां उन्होंने ऋषभ की मां से बातचीत की और उन्हें दिलासा दिलाया कि समूचा भारत ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआयें मांग रहा है और वह जल्द ठीक होकर उनके बीच आयेगा।
आज हिन्दी फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर मैक्स अस्पताल में पहुंचे जहां उन्होंने ऋषभ पंत की मां से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि ऋषभ पंत जल्द ठीक हो जायेगा। फिल्म अभिनेताओं ने अस्पताल के बाहर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जब उन्हें पता चला कि ऋषभ पंत दुर्घटना में घायल हो गये हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है तो उन्होंने अपना कर्तव्य समझा कि वह ऋषभ पंत को अस्पताल में देखने के लिए आयें जिसके चलते वह आज ऋषभ पंत को अस्पताल में देखने के लिए आये हैं। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत की मां से उन्होंने बातचीत की है और अब ऋषभ पंत काफी ठीक हैं। उन्होंने कहा कि पूरे भारत की दुआयें उनके साथ हैं और वह जल्दी ठीक होंगे। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत से उनकी बात हुई और उन्होंने उन्हें बहुत हसाया। उन्होंने कहा कि वह ऋषभ पंत के काफी बडे फैन हैं इसलिए उन्होंने अपना कर्तव्य समझा कि वह ऐसे समय में ऋषभ पंत को देखने के जायें। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत जल्द खेल के मैदान में दिखाई देंगे ऐसी पूरे भारत को आशा है। अनिल कपूर और अनुपम खेर ने कहा कि ऋषभ पंत एक बेहतर खिलाडी के साथ बेहतर इंसान भी हैं और उनकी सादगी पूरा देश देख रहा है उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत जल्द ठीक होंगे इसके लिए करोडो हाथ दुआओं के लिए उठ रहे हैं।
वहीं ऋषभ पंत के जल्द से जल्द ठीक होने को लेकर राज्य की जनता मन्दिर, गुरूद्वारे में उनकी सलामती की प्रार्थना कर रही है और डाक्टरों की टीम लगातार ऋषभ पंत को बेहतर इलाज देने के लिए काम कर रही है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषभ पंत के इलाज का अपडेट लगातार मैक्स अस्पताल के प्रशासन से ले रहे हैं और वह लगातार आदेश दे रहे हैं कि ऋषभ पंत का बेहतर से बेहतर इलाज हो जिससे कि वह जल्द खेल के मैदान में खेलते हुए दिखाई दें।

LEAVE A REPLY