खेलों में आगे बढता उत्तराखण्ड

0
150

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड मंे बाइस साल बाद खेलों को बडा बढावा देने के लिए सरकार और उनके सचिव आगे आकर राज्य के खिलाडियों के मन में एक नई उमंग पैदा किये हुये हैं। खेलों को राज्य के अन्दर जिस तरह से तेजी के साथ आगे बढाने का मिशन चल रहा है उससे साफ दिखाई दे रहा है कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड के खिलाडी देश और विदेशों में राज्य का नाम तेजी के साथ रोशन करते हुए नजर आयेंगेे। 29 से राजधानी में खेलकुंभ का आयोजन उत्तराखण्ड सरकार की एक बडी उपलब्धि माना जा रहा है जिससे राज्य के खिलाडियों के मन में एक आशा की किरण दिखाई दे रही है कि सरकार के मन में खेलों को बढावा देने के लिए कितनी बडी उमंग जाग चुकी है जो कि उनके लिए एक शुभ संकेत हैं।
उत्तराखण्ड में सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने खेलों को बढावा देने के लिए शुरूआती दौर से ही संकल्प ले रखा है और इसी के चलते खेल मंत्री रेखा आर्य और खेल सचिव अभिनव कुमार उत्तराखण्ड में खेलों को बढावा देने के मिशन में तेजी के साथ आगे बढे हुये हैं और उन्होंने जिस तरह से राज्य के खिलाडियों को देश विदेश में एक नई पहचान दिलाने का जो संकल्प लिया हुआ है उससे राज्य के खिलाडियों के मन मंे पुष्कर सरकार को लेकर एक नई आशा जागी है कि उनके कार्यकाल में उत्तराखण्ड के उभरते खिलाडियों को अब अपना कौशल दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा।

LEAVE A REPLY