दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल के छा़त्र-छात्राओं का जलवा

0
109

देहरादून। राजधानी देहरादून के पैवेलियन खेल ग्रांउड में दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल व दून डिफेंस कैरियर पॉइंट ने मैथ ओलंपियाड व खेल महाकुंभ का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि के तौर पर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा व स्वामी दर्शन भारती ने शिरकत की। दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल व दून डिफेंस कैरियर पॉइंट के निदेशक जेपी नौटियाल व मोनिका नौटियाल ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किये। निदेशक जेपी नौटियाल ने संस्थान द्वारा सालभर कराये गये कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, स्टाफ व छात्र-छात्राओं के परिजन मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा व स्वामी दर्शन भारती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना प्रस्तुत की गई। जिसके बाद निदेशक जेपी नौटियाल ने कार्यक्रग को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की स्मृति में मैथ ओलंपियाड का आयोजन किया गया था। इस मैथ ओलंपियाड में देहरादून के 4० स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। इस ओलंपियाड में दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र परीक्षित ने पहला, बीबरली हिल्स पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने दूसरा व गोर्वधन सरस्वती विधा मंदिर विकासनगर के छात्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा व स्वामी दर्शन भारती ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। वहीं खेल महाकुंभ में आयोजित हुई बिभिन्न प्रतियोगिताओं में दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

LEAVE A REPLY