2० केंद्रों में होगी पीसीएस परीक्षा, उपजिलाधिकारी मजिस्ट्रेट ने लागू किया धारा 144

0
118

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल )। आगामी 18 दिसम्बर को जिले में आयोजित होने वाली पीसीएस परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू रहेगी।निषेधाज्ञा का उल्लंघन धारा-188 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। इस आशय की जानकारी उप जिला मजिस्ट्रेट भटवाड़ी चतर सिंह चौहान द्वारा दी गई। जारी आदेशानुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 18 दिसम्बर, 2०22 (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक पुलिस आरक्षीध्पी०ए०सी०, आई०आर०बी० ध्,अग्निशमन (पुरुष ध् महिला) परीक्षा- 2०21 की लिखित परीक्षा जनपद में आयोजित की जानी प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया है कि मेरी अधिकारिता के सीमान्तर्गत उक्त परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा अवधि में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा परीक्षा के सफल एवं शान्तिपूर्ण संचालन में व्यवधान पैदा कर शान्तिव्यवस्था भंग कराने के प्रयास किये जाने की सम्भावना है। उप जिला मजिस्ट्रेट, भटवाड़ी उक्त सूचना से सन्तुष्ट होकर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये परीक्षा केन्द्र यथा ,आद्य शंकराचार्य शि०सं० जोशियाड़ा, बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी, बाजोरिया शि०सं०कोटबंगला उत्तरकाशी ,गोस्वामी गणेशदत्त इ०का० उत्तरकाशी,स्व०लाखीराम सजवाण रा०इ०का० डुण्डा ,राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज मातली , रा०आ०कीर्ति इ०का० उत्तरकाशी, रा०पॉलीटेनिक उत्तरकाशी , रा०इ०का० गंगोरी, मसीह दिलासा तिलोथ उत्तरकाशी , रा०स्ना० महा० उत्तरकाशी ,सरस्वती विद्या मन्दिर इ०का० जोतिपुरम (जोशियाड़ा), रा०इका०जोशियाड़ा (कोटियालगांव) ,ऋषिराम शि०संस्थान मनेरा उत्तरकाशी, रा०इ०का मनेरी , राजकीय इंटर कालेज चिन्यालीसौड़ , स०वि०मं०इका० शक्तिपुरम चिन्यालीसौड़ , रा०स्ना० महा०चिन्यालीसौड 19- महर्षि विद्या मन्दिर उत्तरकाशी , मैरी माता स्कूल चिन्यालीसौड़ के 2०० मीटर परिधि परीक्षा संपन्न होनी है।

LEAVE A REPLY