कुख्यात सुशील गैंग के साथ दबोचा

0
160

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। रेसकोर्स में एक परिवार के घर लूट की वारदात कर वहां से लाखों की घडियां, रिवाल्वर, कार और नगदी लूटकर भागने वाले मेरठ के कुख्यात सुशील गैंग के चार सदस्यों को दबोचा है जिनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस, तमंचे, लूटी गई रिवाल्वर, डेबिट कार्ड, बैंकों की पासबुक व छह कीमती घडियां बरामद की गई हैं। आज पुलिस कप्तान दलिप कुंवर ने मीडिया को बताया कि बीते माह 28 नवम्बर को रेसकोर्स निवासी गुरमिंदर के घर में बदमाशों ने घुसकर परिवारवालों को बंधक बनाकर वहां से चार लाख, कीमती बारह घडियां, लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली थी इस घटना में मेरठ दोराला के कुख्यात सुशील कुमार, अमृत उर्फ गुड्डू, दीपक कुमार व अतुल राणा को लूट के सामान के साथ पकडा जबकि उनका एक साथी विशाल अभी तक पुलिस की पकड से दूर है। सुशील कुमार और उसके गैंग के सदस्यों का लम्बाचौडा अपराधिक इतिहास है। बताया जा रहा है कि इस गैंग ने दिल्ली से एक डाक्टर का अपहरण किया था और ऑला कैप के मालिक से पांच करोड की फिरौती मांगी थी और नोएडा में भी इन्होंने लूट की बडी वारदात की थी।

LEAVE A REPLY