नई दिल्ली/ देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के दौरान संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्यहित से जुड़ी विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं पर बातचीत की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य जल विद्युत के क्षेत्र में अपार संभावनायें है। उन्होंने कहा कि लंबित जल विद्युत परियोजनाओं को जल्द से शुरू करने की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्रगति नहीं हो पाई और इसमें न्यायालय व अन्य विभागों से समन्वय न होने कारण बाधा आई है और 44 परियोजनायें बनाने में सहमति मिल जायेगी और जल विद्युत क्षेत्र में बेहतर काम होगा। भारत नेट की छह सौ गांवों में सुविधा प्रदान करने की भी मांग प्रधानमंत्री से की है और जिससे इंटरनेट की सुविधायें और माणा को पहले गांव की संज्ञा दी और सभी अन्य गांवों को केन्द्र पोषित योजनाओं का लाभ देने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि राज्य में लंबित जल विद्युत परियोजनाओं, हिम प्रहरी योजना, सीमांत गांव को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना, मानस खंड कॉरिडोर, सीमावर्ती और डार्क विलेजेज को लेकर के भारत नेट योजना आदि पर विस्तार से हुई चर्चा और आतंकी हमलों में शहीद जवानों को पुष्पांजलि की और सभी का स्मरण किया है और वह हमेशा अमर रहेंगें। इस अवसर पर चीन को भारतीय सेना के मुंह तोड जवाब देने पर ओवेसी के बयान पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमेशा देश की सेना व सैनिकों पर सवाल उठाते रहे है और देश से ज्यादा अपनी राजनीति है। मुख्यमंत्री धामी की दिल्ली संसद भवन में हुई मुलाकात में करीब एक घंटा प्रधानमंत्री से प्रदेश की लंबित और गतिमान योजनाओं पर चर्चा हुई जिमसें प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री की की हौसला अफजाई और राज्य को केंद्र से हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया ।