देहरादून(नगर संवाददाता)। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भूमाफियाओं एवं विकासनगर तहसील प्रशासन की मिलीभगत के चलते सभावाला सहित कई गांवों में ग्राम समाज की भूमि खुर्दबुर्द करने के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए बैरीकैडिंग पर पहुंचे ओर वहां पर पुलिस ने रोक लिया और सभी धरने पर बैठ गये और वहां पर जोरदार प्रदर्शन किया ।
आज यहां लगभग 12:3० बजे बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता धर्मपुर स्थित एल आई सी बिल्डिंग के पास एकत्रित हुए तथा जुलूस की शक्ल में रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए बैरीकैडिंग पर पहुंचे ओर वहां पर पुलिस ने रोक लिया और सभी धरने पर बैठ गये और वहां पर जोरदार प्रदर्शन किया । इस अवसर पर पार्टी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग -72 किलोमीटर 1०4से 149 निर्माधीन पांवटा -बल्लुपुर अधिगृहित भूमि पर मुआवजा वितरण में धाधली के चलते प्रभावित काश्तकारों में भारी रोष व्याप्त है।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि काश्तकारों को तहसील विकासनगर ,भूमि आधिपत्य अधिकारी एवं कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने के लिये विवश होना पड़ रहा है ,पार्टी ने कहा कि मुआवजा वितरण में क्षेत्र में सक्रिय भूमाफिया काश्तकारों की मुआवजे मामलों में आपत्तियां लगाकर उन्हें अनावश्यक परेशान कर रहे हैं ।पार्टी ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के भूमाफिया जैदरफी अंसारी निवासी विकास नगर द्वारा तहसील विकासनगर प्रशासन की मिलीभगत के चलते ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा एवं खुर्दबुर्द की जांच की मांग की है । इस अवसर पर पार्टी ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि वर्षो से सभावाला ग्राम पंचायत की खाता खतौनी अपडेट जान बूझकर नहीं की गई है । पार्टी ने मुख्यमंत्री से मांग की है अविलम्ब भूमाफियाओं द्वारा की गई गड़बड़ी की जांच तथा मुआवजा वितरण में की गई गड़बड़ी की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। इस अवसर उत्तराखण्ड आन्दोलन के छूटे हुऐ आन्दोलनकारियों के चिन्ह्नीकरण की मांग की गई ।
प्रर्दशनकारियों ने विधानसभा पर तैनात उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने से मना कर दिया है बाद को अन्य तैनात अन्य अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया । इस अवसर आयोजित सभा में वक्ताओं ने एक स्वर से भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है । इस अवसर पर आयोजित सभा को पार्टी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सजवाण,जिला सचिव राजेन्द्र पुरोहित ,पछवादून सचिव कमरूद्दीन ,महानगर सचिव अनन्त आकाश ,पार्टी नेता इन्दु नौडियाल ,शिव प्रसाद देवली ,लेखराज ,किशन गुनियाल आदि सम्बोधित किया । इस अवसर पर भगवन्त पयाल ,नुरैशा अंसारी , रविन्द्र नौडियाल ,अमर बहादुर शाही ,अर्जुन रावत ,मामचन्द ,विनोद कुमार ,विजय भट्ट ,ब्रह्मानन्द कोठारी ,बिन्दा मिश्रा ,कुसुम नौडियाल ,रोशन मौर्य ,अंजली सेमवाल ,इस्ला ,छत्रपाल ,सलीम, कुन्दन,गुमान ,नबाब अली ,शब्बीर ,मैहम्मूद ,इसरत ,अय्यूब आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे ।