आखिर क्यों सपने में आयुष को नजर आते हैं विधायक उमेश?

0
157

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। त्रिवेन्द्र शासनकाल में उमेश के खिलाफ सरकार के इशारे पर राजपुर थाने में फर्जी मुकदमा लिखवाकर वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार को लम्बे समय तक जेल की सलाखों के पीछे रखने का जो ख्वाब त्रिवेन्द्र रावत और आयुष गौड ने कुछ पुलिस अफसरों के साथ मिलकर पाला था लेकिन उमेश कुमार की हमेशा पैरवी में आगे रहने वाले देश के सबसे बडे अधिवक्ता कपिल सिब्बल और कुछ बडे अधिवक्ताओं ने उनका यह ख्वाब चकनाचूर कर दिया था? उमेश को हमेशा कुछ राजनेता एक बडे चक्रव्यूह में फसाने का तानाबाना तो बुनते रहे लेकिन वह अपनी चाल में सफल नहीं हो पाये? हैरानी वाली बात है कि आयुष गौड को शायद सपने में भी विधायक उमेश कुमार नजर आते हैं क्योंकि कानपुर में जब आयुष पर एक कथित हमला हुआ था तो उस समय भी उमेश कुमार का नाम घसीटा गया था और अब राजपुर में आयुष पर हुये फिल्मी हमले में भी जिस तरह से उमेश कुमार को निशाना बनाने का सपना आयुष ने संजोया उसका वह सपना शायद आंख खुलते ही टूट गया और अब वह अपने ही चक्रव्यूह में फंसता हुआ नजर आ रहा है?

LEAVE A REPLY