शिमला में दिखा पुष्कर का जादू

0
140

इशारों में विपक्ष पर धामी ने बोला हमला
प्रमुख संवाददाता
शिमला। हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव मंे भाजपा हाईकमान ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को चुनाव अभियान की कमान सौंप रखी है और यही कारण है कि मुख्यमंत्री हिमाचल में जनसम्पर्क और जनसभायें कर एक बार फिर वहां कमल खिलाने के मिशन में आगे बढे हुये हैं। शिमला के माल रोड पर मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अभियान में उनका जादू आवाम के सिर पर चढकर बोल रहा था और उन्होंने प्रवासी उत्तराखण्डियों के कार्यक्रम में शामिल होकर इशारों ही इशारों में विपक्ष पर यह कहकर हमला बोला कि जो लोग राजनीति में केवल इसलिए आते हैं कि उन्हें सत्ता में आना है और घोटाले करने हैं उन्हें हिमाचल की जनता भी पहचान चुकी है और आने वाले चुनाव में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखायेगी जो सत्ता को अपनी भपोती समझते रहे हैं।
आज एक बार फिर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल प्रदेश पहुंचे जहां वह जनसम्पर्क करने के लिए सीटीओ के पास माल रोड पर पहुंचे और उन्होंने वहां आवाम से जनसम्पर्क करने का मिशन शुरू किया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग गद्गद् नजर आ रहे थे और वहां भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जादू आवाम के सिर पर चढकर इस कदर बोल रहा था कि लोग मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए आतुर हो रखे थे और वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हाथ मिलाकर उन्हें विश्वास दिला रहे थे कि एक बार फिर हिमाचल में कमल खिलाने के लिए उन्होंने अपना मन बना लिया है। माल रोड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनसम्पर्क अभियान देखकर जनता भी यह कहते हुए सुनाई दी कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री कितने शांत स्वभाव के राजनेता हैं जो हर किसी से मिलते हुए उनका हाथ जोडकर अभिनंदन कर रहे हैं। जनसम्पर्क अभियान के बाद मुख्यमंत्री शिमला में आयोजित प्रवासी उत्तराखण्ड समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रवासियों को बताया कि आज उत्तराखण्ड देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के चलते विकास की राह पर कितनी तेजी से आगे बढ चुका है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से लगाव किसी से छिपा नहीं है और वह उत्तराखण्ड को 2025 तक आदर्श राज्य बनाने का संकल्प ले चुके हैं और उसी के चलते बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों को अलौकिक बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इशारों में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राजनीति में केवल इसलिए हैं कि उन्हें सत्ता में आना है, घोटाले करने हैं, सत्ता को सुख का साधन बनाना है अगर उनकी सरकार होती तो क्या कोरोना की वैकसीन देश में आ पाती? मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले कोरोना की वैकसीन बनवाई और उसके बाद हर छोटे-बडे को मुफ्त में वैकसीन लगाने का जो अभियान समूचे देश में चला उसकी गूंज विदेशों में भी खूब गंूजी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के विजन के चलते ही आज राज्यों को मिलने वाली सहायता शत-प्रतिशत उनके पास पहुंच रही है और उस सहायता से राज्यों ने जो विकास की गति को आगे बढाया है वह सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही देन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उभरते भारत के लिए जरूरी है कि हिमाचल में भी एक बार फिर राज्य की जनता कमल खिलाये जिससे राज्य के अन्दर हर तरफ विकास ही दिखाई दे क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन बहुत बडा है और हिमाचल पर्यटन और तीर्थाटन के लिए एक अलग महत्व रखता है इसलिए उसे और आगे बढाने के लिए सबको एक बार फिर राज्य के अन्दर डबल इंजन की सरकार देनी चाहिए।

LEAVE A REPLY