हसंता हुआ नूरानी चेहरा…

0
147

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार राज्य को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जिसके चेहरे पर हमेशा मुस्कराहट नजर आती है और अभिमान नाम की उनकी अन्दर कोई चीज नहीं है यही कारण है कि उत्तराखण्ड की जनता राज्य के मुख्यमंत्री के लिए एक ही गीत आजकल गुनगुना रही है कि हसता हुआ नूरानी चेहरा…।
उत्तराखण्ड के युवा राजनेता पुष्कर सिंह धामी को जब छह माह के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी गई तो उनके मन में एक कशमकश चलती रही होगी कि अगर वह राज्य के अन्दर भाजपा की सरकार नहीं बना पाये तो उनके राजनीतिक भविष्य पर ग्रहण लग जायेगा और इस ग्रहण का शायद कभी अंत नहीं होगा। चुनौती को स्वीकार करने का साहस रखकर पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अन्दर भाजपा की सरकार बनाने के सबसे पहले अपना चेहरा आवाम के सामने गंभीर न रखकर मुस्कराहट भरा रखा और इसी मुस्कराहट को देखकर राज्य की जनता उन्हें महानायक मानने लगी क्योंकि हसमुख बनकर सत्ता चलाने का जिगरा पुष्कर सिंह धामी ने अपने मन के अन्दर समाया और उन्हांेने महिला शक्ति और वृद्ध महिलाओं को जिस तरह से बीच रास्ते में अपने गले से लगाकर उन्हंे मां का दर्जा दिया उस दृश्य को देखकर राज्य का हर दूसरा आदमी भावविभोर हो गया कि जो मुख्यमंत्री मात्र छह माह के भीतर सबको हसते हुए गले लगा रहा है और उसका दर्द हर रहा है उसे अगर पांच साल सत्ता पर राज करने का मिलेगा तो वह उत्तराखण्ड को उनके सपनों का उत्तराखण्ड जरूर बना देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हमेशा मुस्कराते चेहरे का ऐसा जादू आवाम के दिलों पर चला कि उन्होंने पुष्कर सिंह धामी के लिए बाइस साल से सत्ता परिवर्तन को लेकर चली आ रहे मिथक को ही तोड दिया और राज्य के अन्दर भाजपा को एक बार फिर सत्ता पर आसीन कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सौम्य रूप और हर समारोह मंे उनका खिलखिलाता चेहरा आवाम को एक सकून देता आ रहा है कि जिस मुख्यमंत्री के भीतर तिनकाभर भी अभिमान नहीं है वह आने वाले समय में उत्तराखण्ड को एक आदर्श राज्य जरूर बना देंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम आये तो उन्होंने माणा में मंच से ही राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लोकप्रिय, मधुरभाषी कहकर तो पुकारा ही साथ में यह भी कहा कि वह हसमुख चेहरा हैं। मंच से विश्व के सबसे कद्दावर नेता व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी को भी हसमुख राजनेता से नवाजा तो उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने हसमुख चेहरे को लेकर किस तरह से राज्य के अन्दर आवाम के दिलों में राज करने लगे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैसे ही राज्य के मुख्यमंत्री को हसमुख बताया उसके बाद से तो उत्तराखण्ड की फिजाओं में हिन्दी सिनेमा के पर्दे पर आई 1963 की हिन्दी फिल्म पारस मणी का वह गीत गूंज रहा है कि हसंता हुआ नूरानी चेहरा…।

LEAVE A REPLY