बाबा केदारनाथ के द्वार पहुंचे मोदी

0
146

प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों के साथ बैठकर उनसे मुलाकात की और उनका हौंसला बढ़ाया
गौरीकुण्ड से केदारनाथ के लिए रोप-वे की आधारशिला रखी
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक बार फिर बाबा केदारनाथ के द्वार पहुंचे जहां उन्हांेने मन्दिर में रूद्राभिषेक किया और देश में सुख समृद्धि के लिए उन्हांेने बाबा केदारनाथ से आशीर्वाद मांगा। हिमाचल वेशभूषा पहनकर प्रधानमंत्री ने बाबा केदारनाथ की पूजा अर्चना की और वहां आये श्रद्धालुआंे का भी अभिवादन किया और गौरीकुण्ड से केदारनाथ के लिए रोप-वे की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री ने आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल पर पहुंचकर दर्शन किये इसके साथ ही केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के साथ मुलाकात कर उनका हौसला बढाया। प्रधानमंत्री ने मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया और उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। नरेन्द्र मोदी जबसे देश के प्रधानमंत्री बने हैं वह छह बार बाबा केदारनाथ धाम आ चुके हैं और बाबा केदारनाथ धाम में हो रहे अलौकिक निर्माण कार्यों को भी देख चुके हैं। प्रधानमंत्री ने बाबा केदारनाथ धाम को विश्व स्तर पर अलौकिक बनाने का जो संकल्प लिया था वह अब धरातल पर उतरने लगा है और यही कारण है कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के द्वार पर माथा टेकने के लिए आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बाबा केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर सबकी सुख एवं समृद्धि की कामना की। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार बाबा केदार के धाम पहुंचे। उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर पहुंचकर दर्शन किए। इस अवसर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे का शिलान्यास किया। 1267 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 9.7 किमी. के इस रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए सुगमता होगी। गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचने में अभी श्रद्धालुओं को छह से सात घंटे लगते हैं, इस रोपवे के बन जाने से यह यात्रा सिर्फ आधा घंटे में पूरी हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारनाथ में चल रहे विभिन्न पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों के साथ बैठकर उनसे मुलाकात की और उनका हौंसला बढ़ाया।

LEAVE A REPLY