बस हादसे में घायलों को देखने पहुंचे सीएम

0
140

कोटद्वार(अवनीश अग्निहोत्री/धर्मवीर)। पौडी में बारात से भरी एक बस गहरी खाई में गिरी तो उसके बाद से ही मुख्यमंत्री ने सचिवालय में आपदा प्रबन्धन केन्द्र में जाकर बचाव व राहत कार्य के लिए खुद मोर्चा सम्भाल लिया और उन्होंने पुलिस, एसडीआरएफ व भाजपा कार्यकर्ताओं को मौके पर बचाव व राहत के लिए रात में ही ऑपरेशन चलाने के लिए मैदान में उतार दिया और वह रात भर ऑपरेशन की जानकारी हासिल करते रहे। आज सुबह मुख्यमंत्री हरिद्वार के सांसद के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने वहां से घायलों को देखने के लिए अस्पताल का रूख किया जहां उन्होंने घायलों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है और उनका एम्स से लेकर देहरादून में जहां भी वह इलाज कराना चाहें उनका बेहतर इलाज होगा। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख, गम्भीर रूप से घायलों को एक-एक लाख और घायलों को पचास-पचास हजार रूपये देने का ऐलान किया तथा उत्तरकाशी में हुये हिमस्खलन में मरे पर्वतारोहियों के परिजनों को भी इसी तरह से सरकारी सहायता देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कल देर शाम हुई वाहन दुर्घटना में घायलों का हाल जानने पहुंचे। पौड़ी जनपद के आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक कुल 28 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिसमें से 1० लोग मृतक हैं तथा 18 लोगों में से कुछ का बेस चिकित्सालय कोटद्वार में तथा कुछ का स्थानीय अस्पतालों में उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि एम्स में भी बात की है ओर दून के अस्पतालों में बात की ही है ओर सभी ठीक है और रेस्क्यू टीम यहां जो भी लोग पहुंचे है अभी तक ठीक है और आज शाम तक सभी को निकाल लिया जायेगा और वस्तु स्थिति साफ हो जायेगी।
आपको बता दें कि पौड़ी जनपद के ग्राम सिमडी में कल एक बस दुर्घटना हुई है। जिसमे घायलों का हाल जानकरऔर मृतकों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी गढ़वाल और उपस्थित अन्य कर्मचारियों से दुर्घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रेस्क्यू कर रहे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, राजस्व पुलिस और इस कार्य में लगे विभिन्न विभागीय कार्मिकों को तेजी से रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों का त्वरित और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात करते हुए कहा कि घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, डीआईजी करण सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY