हाकम की धमक के आगे फेल हुआ प्रशासन, अवैध रिजॉर्ट पर नहीं चला बुलडोजर

0
163

पेपर लीकरू हाकम सिंह का अवैध कब्जा तोड़ने के लिए सांकरी पहुंची प्रशासन की टीम
उत्तरकाशी(संवाददाता)। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग पेपर लीक भर्ती घपले काआरोपी हाकम सिंह के मोरी स्थित सांकरी रिजॉर्ट पर प्रशासन का बुलडोजर था। वर्ल्ड लाइफ ने मेंजेसीबी का इंतजाम कर लिया गया लेकिन हाकम की धमक के आगे प्रशासन का बुलडोजर चल नहीं पाया। गोविंद वन्य जीव विहार के डीपी बलूनी ने बताया कि वन भूमि में एक रिजोर्ट बना है उसे कूद लोग तोड़ रहे हैं। विभाग ने सीमांकन कर चुका हैं तथा मुनारों को भी पुनः स्थापित किया गया है अन्य भूमि राजस्व की जिसे वे स्वयं तोड़ेंगे। अभिषेक रूहेला ने बताया कि प्रशासन ने सीमांकन का काम कर दिया है जो भी नियम अनुसार कार्रवाई होगी उसे कर लिया जायेगा।
मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े दश बजे के बाद हाकम का सांकरी के पास सिदरी गांव में अवैध कब्जे के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए प्रशासन की टीम पहुंची तो वहां गांव के लोग भारी संख्या में पहुंचे हुए थे। एसडीएम पुरोला जितेंद्र ने आज सुबह बताया कि मौके पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए प्रशासन की टीम मौजूद है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है। अधिकारियों के मुताबिक रातों रात प्रशासन ने ये फैसला लिया है। बता दें कि वन विभाग और राजस्व प्रशासन के संयुक्त सर्वे में इसकी पुष्टि हुई है कि हाकम सिंह का आलीशान सांकरी रिजॉर्ट सरकारी भूमि पर बना है। इसके साथ ही उसने सेब का बागीचा भी खड़ा किया है। दो बार के सर्वे के बाद उत्तरकाशी के जिला प्रशासन ने आखिरकार अवैध कब्जे को ध्वस्त करने का निर्णय लिया। इससे पहले के सर्वे के बाद हाकम की पत्नी एसडीएम कोर्ट गई और दलील रखी कि हाकम की जमानत होने तक अवैध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। 
एसडीएम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दोबारा से टीम गठित कर राजस्व प्रशासन को सर्वे के आदेश दिए। अब राजस्व टीम ने सर्वे में फिर से अवैध कब्जे की पुष्टि करते हुए अवैध ध्वस्तीकरण की सिफारिश की। इसके साथ ही ये भी स्पष्ट हो गया कि हाकम सिंह ने राजस्व  व गोविंद वन्य जीव विहार की 0.90 हेक्टेयर भूमि समेत लगभग सौ नाली जमीन पर अवैध कब्जा किया है। हाकम के रिजोर्ट से ग्रामीणों ने कीमती लकड़ियां वह खिड़कियां निकाली थी है। रिजॉर्ट देवदार की लकड़ियों से बना है। वन विभाग की टीम की ओर से कार्रवाई को देखते हुए ग्रामीणों ने पहले ही रिजॉर्ट की छत से कीमती लकड़ियां और ठत निकालाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर भवन टूटेंगे तो इससे हाकम की पत्नी का नुकसान कम होगा। बताया गया है कि रिसोर्ट को तोड़ने के लिए प्रशासन व वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग की दो जेसीबी मौके पर बुलाई हैं। वहीं रिसॉर्ट तोड़े जाने की सूचना पर हाकम सिंह की पत्नी व परिजन भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जमा है। लोग फिर से जांच करने की मांग कर रहे हैं। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर एसडीएम कोर्ट ने पुनः हाकम सिंह रावत के सांकरी रिसॉर्ट की नाप-छाप के निर्देश दिए थे।

यमुनोत्री विधायक के भाई का हाकम के रिजोर्ट पर पहुंना बना चर्चा का विषय
उत्तरकाशी। नकल माफिया हाकम सिंह रावत के साथ बैंकॉक तक घूमने जाने से लेकर के मंगलवार को जब हाकम सिंह के रिजॉर्ट पर बुलडोजरल रहा था तू चुनरी विधायक के भाई रिजोर्ट पर पहुंच गये। जिससे चर्चा तेजी से होने लगा कि नकल माफिया के बचाओ में आखिर यमुनोत्री विधायक का भाई क्यों उत्तर रहा। उल्लेखनीय है कि जब हाकम सिंह बैंकॉक गया था तो उनके साथ भी विधायक के भाई की फोटो वायरल हो रही थी जोकि खूब चर्चा में रही है।

LEAVE A REPLY