देहरादून(संवाददाता)। हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात उप जिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की आज सुबह एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। यहां उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 26 अप्रैल को लक्सर रुड़की मार्ग पर भीषण हादसा हो गया था और उप जिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उप जिलाधिकारी लक्सर संगीता कन्नौजिया की हालत गंभीर बनी हुई थी।
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि उनके सिर और जबड़े में चोट लगी थी। उन्होंने बताया कि हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अप्रैल माह से एम्स ऋषिकेश में उनका इलाज जा रहा था, लेकिन आज उनका निधन हो गया। वहीं दूसरी ओर एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट पर उनको भर्ती कराया गया था। इस दुर्घटना में उन्हें सर्वाइकल स्पाइन इंजरी हो गई थी डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद भी वह नहीं बच पाई और आज उनका निधन हो गया।
उन्होंने बताया कि उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 1० बजे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उनके स्वजन यही मौजूद है। बता दें कि संगीता शांति नगर ऋषिकेश निवासी रमेश कन्नौजिया की पुत्री हैं। चिकित्सकों के अनुसार एमआरआई रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई थी। चिकित्सकों के अनुसार हादसे के समय उनके एक हाथ की हड्डी भी टूट गई थी। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की है। शद्दद्धड्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम श्रीमती संगीता कनौजिया के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।
