अब सीएम बनायेंगे नये जिले

0
115

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मात्र एक साल के भीतर जिस तरह से राजनीति में एक के बाद एक चौके छक्के लगाकर राज्यवासियों को हैरान कर दिया है उससे आवाम यही बात उठा रही है कि ऐसे मुख्यमंत्री को राज्य के अन्दर सत्ता चलाने के लिए पन्द्रह साल का समय मिलना चाहिए जिसके चलते वह इस राज्य को एक ऐसा राज्य बनाकर रख देंगे जो विदेशों में ही सम्भवत: दिखाई देता है। राजनीतिक पिच पर पुष्कर सिंह धामी एक धाकड ऑल रॉउण्डर बनकर जिस तरह से हर बॉल को बाउण्ड्री पार कर रहे हैं उससे विपक्ष की नींद भी उडी हुई है और अब पुष्कर सिंह धामी ने एक नया मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए कुछ नये जिले बनाने का पासा फेंका है उससे तो राज्य के अन्दर चारो तरफ पुष्कर ही पुष्कर का शोर सुनाई दे रहा है और पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ भले ही विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर शोर मचाया गया हो लेकिन वह एक शेर की भांति आगे बढते जा रहे हैं और उनका साफ कहना है कि वह राज्यहित में फैसले लेते रहेंगे चाहे कोई भी उनके खिलाफ साजिश ही क्यों न रचता रहे? उत्तराखण्ड में पुष्कर सिंह धामी एक ऐसा नाम राजनीति के अन्दर हो गया है जो बडे-बडे फैसले लेने में तिनकाभर भी देर नहीं करता।
उत्तराखंड राज्य में नए जिले बनाए जाने का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल श्निशंकश् ने प्रदेश में कुछ नए जिले बनाए जाने की घोषणा की थी जिसके बाद से अभी तक नए जिले बनाए जाने की चर्चाएं हर कार्यकाल में होती रही हैं तो वहीं एक बार फिर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में नए जिले बनाए जाने को और अधिक बल दे दिया है। दरअसल, भाजपा संगठन ने प्रदेश में 5 नए संगठनात्मक जिले की घोषणा कर दी है उसके बाद से ही अब प्रदेश में कुछ नए जिले बनाए जाने की चर्चाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान के बाद तेज हो गई है।
उत्तराखंड में सरकार नए जिलों के गठन को लेकर भी विचार विमर्श करने जा रही है। दरअसल, हाल ही में भाजपा संगठन ने 5 नए संगठनात्मक जिले बनाए हैं जिसके बाद से ही उत्तराखंड राज्य में 5 नए जिले बनाए जाने की चर्चाओं ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात को लेकर भी संकेत दिया है कि प्रदेश में लंबे समय से नए जिले की मांग की जा रही थी क्योंकि राज्य गठन इसी वजह से ही किया गया था। ताकि प्रदेश का विकास हो सके ऐसे में अगर प्रदेश का सही ढंग से विकास करना है तो जिलों के विस्तार करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में बीते लंबे समय से नए जिलों की मांग उठती रही है जिसे देखते हुए अब जनप्रतिनिधियों व सामाजिक एक्टिविस्ट से भी सरकार राय मशवरा करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है की नए जिलों के गठन में इंफ्रास्ट्रक्चर समेत क्या-क्या व्यवस्थाएं जुटाने है इस बात का भी मंचन किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है छोटी प्रशासनिक इकाइयों के गठन को लेकर लंबे अरसे से उत्तराखंड में मांग चलती आ रही है। आपको बता दे कि रुड़की, रामनगर, कोटद्वार, काशीपुर और रानीखेत को जिला बनाए जाने पर विचार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY