देहरादून(संवाददाता)। बादल फटने से पानी के तांडव ने ऋषिकेश रायपुर रोड स्थित सौंग नदी पुल का कुछ हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया था जिसके बाद पुष्कर सिंह धामी ने खुद मोर्चा संभाला और वह मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने अफसरों को आदेश दिया कि इस पुल की अप्रोच रोड को तत्काल बनाये जिससे आवाम को आने-जाने में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। उत्तराखण्ड में इच्छाशक्ति के साथ राज्य को संवारने वाले धाकड मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी का ही जज्बा था कि मात्र चंद दिन के भीतर उन्होंने इस पुल को आवागमन के लिए बनवाकर उसे जनता को समर्पित कर दिया।
पुष्कर सरकार की इच्छाशक्ति का असर -विगत 19-2० अगस्त को अतिवृष्टि और बादल फटने के बाद जो भारी बारिश और पानी के सैलाब के साथ एयरपोर्ट, थानो, ऋषिकेश -रायपुर रोड स्तिथ सौंग नदी का पुल का कुछ हिस्सा बह गया था, और जिस कारण हजारों की संख्या मे ग्रामीणो व आम यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना कर वाया डोईवाला लगभग 3० किमी घूमकर आना पड़ रहे था। आज आपदा के पांचवे दिन अप्रोच रोड बनाकर आम जनमानस के लिए समयानुसार खोल दिया गया। आपदा का जख्म हरा है, किन्तु जिन लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्य से 3० किमी घूमकर आने-जाने की मजबूरी हो, और ऊपर से हाइवे पर टोल प्लाजा पर टेक्स भी देना पड़ रहे हो तो स्वत: ही कह रहें है-थैंक्यू पुष्कर धामी
