देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में पुष्कर सिंह धामी ने एक साल के भीतर जिस तरह से राज्य में सत्ता चलाने के लिए अपने कदम आगे बढाये हैं उसको देखते हुए राज्य के अधिकांश जिलों में उन्हें पन्द्रह साल तक मुख्यमंत्री बने रहने का लोग आशीर्वाद दे रहे हैं और उनका कहना है कि ऐसा मुख्यमंत्री जो अपने आपको सेवक मानकर सबके बीच में आकर उनका दिल जीतने का हुनर रखता है ऐसा मुख्यमंत्री तो आज तक उन्होंने कभी नहीं देखा। राजभवन में भी पुष्कर सिंह धामी के साथ नन्हें-मुन्ने बच्चों ने जिस तरह से फोटो खिचवाने के लिए अपने परिवारों से जिद्द की और उनकी जिद्द पुष्कर सिंह धामी ने एक मिनट में ही पूरी कर दी उससे वह बच्चों के भी मोदी बन गये। पन्द्रह अगस्त को जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री बच्चों के बीच जाकर उनके साथ फोटो खिचवाते हैं उसी तरह से राजभवन में हुये कार्यक्रम में बच्चों के अन्दर पुष्कर सिंह धामी के साथ फोटो खिचवाने का जो जज्बा देखने को मिला उसे देखकर वहां आये कुछ परिवारों को पुष्कर सिंह धामी में नरेन्द्र मोदी नजर आये।
उत्तराखण्ड के अन्दर जिस तरह से आवाम को आज तक सरकारों के कामकाज पर भरोसा नहीं रहा उसी का परिणाम दिखता रहा कि हर पांच साल बाद सत्ता बदलती रही लेकिन इस बार उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने सारे मिथक तोडकर राज्य में भाजपा की सरकार दुबारा बनवा दी। पुष्कर सिंह धामी की स्वच्छ राजनीतिक पारी को देखते हुए आवाम उन्हें राज्य में पन्द्रह साल तक मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए उन्हें अपना आशीर्वाद दे रही है और उनका मानना है कि मात्र एक साल में राज्य के अन्दर भ्रष्टाचार और घोटालेबाजों को सबक सिखाने वाला महानायक पुष्कर सिंह धामी राज्य को देश के प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के बताये मंत्र के आधार पर जिस तरह से आगे बढ रहा है उससे उत्तराखण्ड आदर्श राज्य बनेगा और उस राज्य की धूम देश नहीं विदेशों में भी दिखाई देगी।
