संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर परेड ग्राउंड से जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि ही नहीं वीरभूमि भी है। देहरादून में भव्य सैन्यधाम की स्थापना की जा रही है। हमारी सरकार शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित कर रही है। उत्तराखण्ड राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एक मुश्त अनुदान में वृद्धि की गई है। स्वतंत्रता सैनानियों और उनकी विधवाओं को पैंशन को बढाने के साथ ही उत्तराखण्ड से द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना एवं वेटरन की पेंशन में भी वृद्धि की गई है और उनकी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में भी वृद्धि की है।
परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार, उत्तराखण्ड के चहुमुखी विकास के लिए समर्पित भाव से जुडी हुई है लोगों को योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो, इसके लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि पर खासतौर पर फोक्स किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति 1०64 पर शिकायत कर भ्रष्टाचार को समाप्त करने में योगदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमने अपने वायदे के अनुसार समान नागरिक सहिंता के लिए समिति का गठन कर दिया है और गरीब परिवारों को तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध कराने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम सर्किट में आने वाले सभी मन्दिरों और गुरूद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं के विस्तार की हमारी योजना है। हम कुमांऊ के पौराणिक मन्दिरों के लिए मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन पर भी काम कर रहे हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिए पर्वतमाला योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को देश से बाहर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने के लिए राज्य में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के गठन की स्वीकृति की गई है। ऑनलाइन शिक्षा को बढावा देने के लिए केन्द्रीय स्टूडियो तथा राज्य के तेरह जनपदों के पांच सौ विद्यालयों में वर्चुअल क्लासरूम की स्थापना की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निशुल्क जांच योजना प्रारम्भ की गई है इसके तहत मरीजों को दो सो सात प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचों की नि:शुल्क सुविधा मिल रही है। प्रधानमंत्री के ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओÓ अभियान को आगे बढाते हुए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार दुरस्त और पिछडे क्षेत्रों के विकास को समर्पित है। सीमान्त तहसीलों के लिए मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना भी प्रारंभ की गई है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाडियों के प्रोत्साहन के लिए नई खेल नीति लाई गई है। ग्रामीण स्तर पर ओपन जिम के लिए दस करोड रूपये के बजट का प्राविधान किया गया है। इसके साथ ही होम-स्टे योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है अभी तक 4०-6० होम-स्टे पंजीकृत किये जा चुके हैं। ट्रैकिंग मार्गों पर भी होम-स्टे को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12० मेगावाट की व्यासी जल विद्युत परियोजना का निर्माण पूर्ण कर उत्पादन प्रारंभ किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव किसी से छिपा नहीं है पिछले आठ वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा एक लाख पचास हजार करोड से अधिक की परियोजनायें स्वीकृत हुई हैं। केदारपुरी का पुर्ननिर्माण के विजन नेतृत्व और संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। उद्यमसिंहनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट भी विकसित किया जा रहा है।
