पुष्कर के नशामुक्त राज्य का सपना पूरा करेंगे प्रदीप

0
193

अल्मोडा(संवाददाता)। मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमिÓ मिशन 2०25 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित पुलिस कप्तान के निर्देशन में पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एनसीओआरडी में संगठित सभी विभागों/स्कूली छात्र- छात्राओं/अध्यापकों जनपद में वृहद स्तर पर नशा मुक्ति जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे समाज में ड्रग्स रुपी जहर को फैलने से बचाया जा सके।
आज पुलिस कप्तान प्रदीप राय ने जनपद के पुलिस कार्यालय/पुलिस लाईन सभी थाना/ चौकियों जनपद के विभिन्न विभागों के कार्यालयों में अधिकारी/कर्मचारियों व विभिन्न स्कूलों में अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को स्वयं के साथ-साथ परिवार, दोस्त, समाज को नशा मुक्त करने की शपथ दिलाकर, सभी को नशा ना करने के लिए प्रेरित किया गया।
कप्तान ने कहा कि पुलिस कार्यालय में तैनात अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी को स्वयं के साथ-साथ परिवार, दोस्त, समाज को नशा मुक्त करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि सर्वप्रथम हम लोगों यह परिवर्तन अपने भीतर से करना होगा, तभी हम लोगों को समाज को नशा मुक्त करने के मिशन में सफलता मिल सकती है, इसलिए आज हम सौगंध लेते है कि ना तो हम नशा करेंगे, ना ही हम समाज को नशे रुपी दलदल में फँसने देंगे।
प्रदीप राय ने कहा कि नशे के कारण बिखरने वाले परिवारों को बचाने के लिए अपने अधीनस्थों को शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा वह धीमा जहर है, जो धीरे-धीरे व्यक्ति को ही खत्म नही करता, बल्कि उसके परिवार को भी तहस-नहस करके रख देता है। इसलिए हम सब को नशे के प्रति सचेत रहते हुए, समाज को नशे के दुष्परिणामों से आगाह करना है, तभी हम मुख्यमंत्री के नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2०25 के लक्ष्य को हासिल करने में सफल हो पायेंगे।

LEAVE A REPLY