देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड का इतिहास रहा है कि जब भी राज्य के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचे तो उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक चर्चाओं का बाजार गर्म होता रहा कि आखिर पूर्व मुख्यमंत्रियों को दिल्ली हाईकमान क्यों बार-बार बुलाता है और पूर्व मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से उत्तराखण्ड की राजनीति का तापमान हमेशा ऊफान पर रहा लेकिन जबसे राज्य की कमान पुष्कर सिंह धामी के हाथों में आई है तबसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उन्हें दिल्ली और उत्तराखण्ड में खुला आशीर्वाद मिलना यह साबित करता आ रहा है कि अपनी स्वच्छ राजनीति से पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिल जीत लिया है और गजब की बात तो यह है कि दिल्ली के काफी केन्द्रीय मंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने पास बुलाकर उन्हें विकास की बडी-बडी सौगातें देने के मिशन में आगे बढे हुये हैं इससे साफ नजर आ रहा है कि पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में भी अपनी पार्टी के बडे-बडे राजनेताओं के दुलारे बन चुके हैं और यह भी संकेत मिल रहे हैं कि मोदी टीम भी चाहती है कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड को तेजी के साथ ऊंचाईयों पर ले जाये और इसी के चलते वह मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाकर उन्हें एक बाद एक राज्य के अन्दर विकास योजनाओं का तोहफा दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में केन्द्र के बडे-बडे मंत्रियों ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वच्छ राजनीतिक पारी देखकर उनसे काफी प्रभावित हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी को अपना सखा बना रखा है उसी के चलते मोदी टीम उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के अन्दर एक बडा विकास देखने की चाहत में आगे आ रखे हैं। हैरानी वाली बात यह है कि दिल्ली के कुछ बडे राजनेता खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बार-बार दिल्ली बुलाकर उनसे उत्तराखण्ड के विकास में अपनी बडी आहूति देने के लिए योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इतिहास रहा है कि वह जब-जब दिल्ली गये तो लगभग आधा दर्जन केन्द्रीय मंत्रियों के साथ उनकी मुलाकात होना एक सामान्य बात रही है और जिस भी केन्द्रीय मंत्री से उन्होने मुलाकात की वहीं उन्हें राज्य के विकास के लिए बडी-बडी सौगातें मिल गई। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अल्प कार्यकाल में ही जिस तरह से राज्य के विकास के लिए दिल्ली में केन्द्रीय नेताओं ने बडी-बडी योजनाओं की सौगात दी है उससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड के अन्दर चारो तरफ विकास का जो आईना देखने को मिलेगा वह अद्भुत ही होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रजत जयंती तक राज्य को अग्रणीय राज्यों में शुमार करने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उनके साथ खडे हुये दिखाई दे रहे हैं। उत्तराखण्ड में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि जब-जब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर गये तो कहीं से भी यह आवाज सुनाई नहीं दी कि आखिरकार पुष्कर सिंह धामी बार-बार दिल्ली क्यों जा रहे हैं और इसके पीछे क्या कारण है? मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गये हैं जिन्हें दिल्ली के काफी केन्द्रीय मंत्री खुद अपने पास बुलाकर उन्हें उत्तराखण्ड के विकास के लिए बडी-बडी सौगातें दे रहे हैं।
