अल्मोडा(संवाददाता)। यूपीडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष डॉक्टर अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से एसएसपी अल्मोड़ा की धर्मपत्नी रितु राय जिलाध्यक्ष जनपद अल्मोड़ा, द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाली तीज महोत्सव ने अनेकों रंग बिखेरे और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मेंहदी रचे हाथों ने और पारंपरिक दीयों की सजावट ने मन मोह लिया।
इस अवसर पर यूपीडब्ल्यूडब्ल्यूए अल्मोडा द्वारा कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कुमाऊँनी रीति रिवाज से करते हुए अतिथियों जिला एवम सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा की पत्नी शायरा मलिक, डॉक्टर प्रियंका एवं रितु राय जिलाध्यक्ष यूपीडब्ल्यूडब्ल्यूए द्वारा Óदीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर यूपीडब्ल्यूडब्ल्यूए जिलाध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थिति महिला शक्ति को सुगन्धित गजरे भेंट किये। तीज महोत्सव में पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, उत्तराखंड की पारम्परिक दीया बनाओ (सेली) प्रतियोगिता एवं सावन सुंदरी के साथ-साथ, बेस्ट सासू माँ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा सुंदर सुंदर मेहंदी डिजाइन हाथों में रचाई गई।
इस अवसर पर दीया बनाओ प्रतियोगिता में पारम्परिक सेली को जीवंत करते हुए आटे से मनमोहक आटे से दीये बनाये गए। इस अवसर पर सभी ने अलग अलग अंदाज में थिरकते कदमों से तालियों की गूँज से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। सावन सुंदरी में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए तीन राऊंड (ड्रेसिंग, प्रश्नोत्तरी, रैंप वॉक) को पार कर तीज क्वीन का ताज मंजू भंडारी ने अपने नाम किया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया । बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन हेतु सावन झूले की व्यवस्था भी की गयी थी, सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप सुहागन किट भेट किये गए। अतिथि एवम महिलाएं एवम बच्चे कुमाऊनी व हिंदी गीतों पर खूब थिरके। अतिथियों एवम जिलाध्यक्ष यूपीडब्ल्यूडब्ल्यूए रितु राय द्वारा अपने अपने हुनर (गीत, शायरी व नृत्य) का प्रदर्शन कर कार्यक्रम में समां बाँध दिया। मेहन्दी प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय भावना रावत, दीया (सेली) बनाओ प्रतियोगिता प्रथम बबीता, द्वितीय मंजू खाती, तृतीय भागीरथी देवी, नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम एलआईयू राजेश्वरी कुटियाल, द्वितीय दीपा देवी, तृतीय एम विनीता, सावन सुंदरी में प्रथम मंजू भंडारी (तीज क्वीन), द्वितीय पूजा जोशी, तृतीय सरिता पाठक और बेस्ट सासू माँ गंगा देवी बनी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जितेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, सहायक नोडल अधिकारी व पीआरओ हेमा ऐठानी, महिला कल्याण की प्रेमा आर्या, जमुना दरियाल, कवींद्र देऊपा मीडिया सेल सहित अन्य महिला पुलिस कर्मी व पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन ामोदर कापड़ी, दीपा बिष्ट व मंजू भंडारी प्रभारी आंकिक ने संयुक्त रूप से किया।
