कांग्रेस ने घेरा राज्य सरकार को

0
155

नगर संवाददाता
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन महारा ने 2०11 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा खरीदी गई में 16 बीघा भूमि को लेकर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा है कि पुराना खसरा नं 74/8० नया खसरा नंबर 43 न्यू लाडपुर चायबगान के खसरे नंबर की भूमि को खरीदा गया है। उन्होंने भूमि के क्रय किये जाने और नक्शे को लेकर भी सवाल उठाये है।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा है कि जबकि 24 अक्टूबर 1996 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा चाय बागान की सभी रजिस्ट्री को शून्य कर दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार बताए इसका नक्शा कैसे पास हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसे सार्वजनिक करना होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार के कहने पर अधिकारियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के नियम का उल्लंघन किया गया है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा और इस भूमि को लेकर अधिकारियों पर दवाब भी बनाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अधिकारियों पर किस प्रकार से दवाब बनाकर अपना कार्यालय बनवाने का कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि सत्ताधारी के लिए अलग कानून और समान नागरिक के लिए अलग कानून को क्यों प्रदेश में लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जरूरत पडी तो इसके लिए आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना महामंत्री पी के अग्रवाल, मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि, नवीन जोशी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY