देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में बाइस सालों से राज्य की जनता सपने देखती आ रही थी कि उनका प्रदेश चारो ओर गुलजार दिखेगा लेकिन उनका यह सपना कभी भी पूरा नहीं हुआ जिसके चलते आंदोलनकारियों से लेकर आवाम के मन में राज्य की सरकारों के प्रति बडी नाराजगी देखने को मिलती रही लेकिन जबसे राज्य की कमान पुष्कर सिंह धामी ने संभाली है और उन्होंने अपनी किचन टीम में ईमानदार अफसरों को शामिल किया है उसके बाद से ही राज्य में भ्रष्टतंत्र के काले चि_े खुलने की तैयारी का ऑपरेशन शुरू हो चुका है और इसकी कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस को सौंप दी है जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि आने वाले समय में पुष्कर राज में हर तरफ रामराज कायम हो जायेगा और इस प्रदेश में जो भ्रष्टाचार और माफियागिरी के चलते आम आदमी अपने आपको भय के माहौल में जीने के लिए मजबूर हो रखा था उसे अपने सपनों का उत्तराखण्ड आने वाले समय में जरूर बनता हुआ दिखाई देगा यही कारण है कि आम आदमी को अब पुष्कर सरकार से एक बडी उम्मीद इसलिए भी लग गई है क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बताये मंत्र पर सत्ता चलाने के लिए आगे बढते जा रहे हैं और इसी का परिणाम है कि राज्य में भ्रष्टाचारी अफसरों के मन में पुष्कर सरकार का एक बडा डर देखने को मिलने लगा है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में पिछले लम्बे समय से भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर खूब भूचाल मचता आ रहा है और यही कारण है कि कुछ सरकारों ने अपने कार्यकाल मेें हो रहे भ्रष्टाचार व घोटालों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सबक सिखाने के लिए उन पर मुकदमें भी कायम कराये जिसके चलते आवाम के मन में कुछ सरकारों को लेकर बेहद नाराजगी पनपती रही और यह बहस छिड गई कि राज्य लोकतंत्र से चलेगा या फिर राजशाही से? उत्तराखण्ड की कमान जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई तो उन्होंने उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में बडे कदम उठाये और उन्होंने राज्य के अन्दर साफ संदेश दिया कि राज्य को आदर्श बनाने की दिशा में वह तेजी के साथ काम करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की अफसरशाही को साफ संदेश दिया कि भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी अफसर को बक्शा नहीं जायेगा और बेनामी सम्पत्ति बनाने वालों पर भी विजिलेंस की अब टेडी नजर बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी किचन टीम में ईमानदार अफसरों को शामिल किया तो उसका संदेश समूचे राज्य में चला गया कि राज्य के अन्दर अब न तो माफियागिरी होगी और न ही कोई भ्रष्टाचारी अपने मनसूबों में कामयाब हो पायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना गुरू मानकर उनसे राज्य को सही दिशा में ले जाने का बडा मंत्र ले रखा है और इस मंत्र को धारण करते हुए वह सत्ता चलाने के लिए आगे बढते जा रहे हैं। जिलों में तैनात अफसर गरीब इंसानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का हल कर रहे हैं और खुद डीएम कुछ जिलों में जनसमस्याओं को सुनने के लिए जिस तरह से अपना दरबार लगा रहे हैं उससे साफ संदेश जा रहा है कि अफसरशाही सही दिशा में अपने काम को अंजाम देने के लिए आगे आ रखी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की अफसरशाही को संदेश दे रखा है कि जो भी सही काम करेगा उसे डरने की जरूरत नहीं है और जो गलत दिशा की ओर अपने कदम आगे बढायेगा उस पर सरकार की टेडी नजर रहेगी। मुख्यमंत्री का संकल्प है कि जब राज्य अपनी रजत जयंती मनायेगा तो राज्य भ्रष्टाचारमुक्त और नशामुक्त बनने की दिशा में आगे दिखाई देगा इससे साफ नजर आ रहा है कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड में राज्य की जनता को जहां उनके सपनों का उत्तराखण्ड मिलेगा वहीं राज्य रामराज की ओर जरूर बढेगा।
