रोडवेज की बसों से महिलाओं से नहीं लिया जायेगा किराया

0
123

संवाददाता
देहरादून। रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार का बड़ा फैसला लिया है और मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी ने बहनों को गिफ्ट दिया है। पुष्कर ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं से रक्षाबंधन के दिन नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी और उनसे किसी भी प्रकार का कोई किराया नहीं लिया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को रोडवेज की बसों में किसी भी प्रकार का कोई किराया नहीं लिया जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। यहा सचिव अरविंद सिंह हयांकी ने आदेश जारी किया है और जारी की गई आदेश के अनुसार प्रदेश की महिलाओं से रक्षा बंधन के दिन बस का किराया नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में सचिव अरविन्द सिंह हयांकि ने आदेश जारी किये गये हैं।

LEAVE A REPLY