उद्योगों को बढावा देने को पुष्कर ने बढाये कदम

0
149

देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक मे अधिकारियों के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों व पहलुओं पर समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अंदर उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ पूंजी निवेश किया जाये के निर्देश अधिकारियों को दिये।
इस अवसर पर उन्होंने बैठक में प्रदेश के अंदर उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ पूंजी निवेश किया जाये और रोजगार के अवसर सृजित करने पर भी जोर दिये जाने पर विशेष चर्चा की गई। राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक में उद्योग जगत से जुड़े उद्योगपतियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर उन्होंने निजी उद्योगों के ट्रांसपोर्टेशन से संबंधित परिवहन सेवाओं के लिए गढ़वाल, कुमाऊं व मैदानी इलाकों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हाईवे व सड़कों की स्थिति को सुदृढ़ किया जा रहा है।
इस अवसर पर बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, चीफ सेक्रेटरी उत्तराखंड डा. एस एस संधु सहित विभिन्न उद्योगों से जुड़े उद्योगपति व शासन के अधिकारी भी उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY