नैनीताल(संवाददाता)। उत्तराखंड में नैनीताल से भवाली जाने वाला मोटर मार्ग, पाइंस के समीप पूरी तरह से भूस्खलन की भेंट चढ़ गया है । भवाली मार्ग का एक बड़ा हिस्सा टूटकर खाई में समा गया जिससे सड़क बाधित हो गई । सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। द्यरूस्र द्बद्भ द्ग4ष्द्म 1द्मह्वह्य स्रद्ध [द्मष्द्भ द्घद्ग4ह्म्ह्य द्दद्ध द्बर्;ंङ्कह्व ह्व3द्भद्ध स्रह्य रूद्ध,द्ग 1द्मस्द्भ द्बह्नद्घ4द्य स्रढ्ढह्म्द्मह्व [द्मह्नठ्ठ द्गद्मस्स्रह्य द्बद्भ द्बद्दह्नड्डश्चह्य 1द्मस्द्भ द्वद्दद्मह्यड्डह्वह्य शद्दद्मड्ड द्यरूस्र स्रद्मह्य [द्मह्न4शद्मह्वह्य स्रह्य द्घ4, 1द्मङ्खद्बद्भह्य’द्मह्व ‘द्मह्न: स्रद्भशद्म;द्म्र
नैनीताल और भवाली को जोडऩे वाले 11 किलोमीटर मार्ग में 1द्मह्ल सवेरे एक बड़ा भूस्खलन देखने को मिला । नैनीताल से लगभग 5 किलोमीटर दूर पाइंस के समीप सड़क का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया । इस भूस्खलन से सड़क के ऊपर पडऩे वाला पहाड़ भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गया । सड़क की तलहटी में बेस खत्म होने के कारण लोक निर्माण विभाग को इसे सुधारने में पसीने आने लगे हैं । मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के ए.एक्स.एन.दीपक गुप्ता ने कहा कि इसे कुछ दिन बन्द रखकर सुधारा जाएगा । भयंकर भूस्खलन की सूचना के बाद जिलाधिकारी धिराज गर्भयाल और एस.एस.पी.पंकज भट्ट समेत ए.डी.एम.अशोक जोशी, एस.डी.एम.राहुल साह आदि मौके पर पहुँच गए । रास्ता बाधित होने के बाद दोनों तरफ के राहगीरों को ऊंची पहाड़ी चढ़कर सड़क के दूसरे पार पहुंचना पड़ा जहां से वो लोग दूसरे वाहनों से अपने गंतव्यों तक पहुंच सके । भवाली मार्ग को आम आवाजाही के लिए पूर्णत: बन्द कर दिया गया है।
