अल्मोडा(संवाददाता)। पुलिस कप्तान प्रदीप राय के निर्देश पर छात्र-छात्राओं को ड्रग्स से दूर रहने का पाठ पढाया गया और एक यूनिवर्सिटी के प्रांगण में स्थित उगी भांग को नष्ट किया गया।
मिनिस्ट्री आँफ होम अफेयर्स के द्वारा स्थापित नारको कार्डिनेशन सेन्टर मैकेनिज्म के तहत राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति के सदस्य के रुप में अल्मोड़ा पुलिस प्रशासन द्वारा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए लगातार जन जागरुकता व नशा उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कप्तान प्रदीप कुमार राय के द्वारा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा के प्रांगण में एनएसएस व यूनिवर्सिटी के छात्र,छात्राओं को नशीले पदार्थो से होने वाले शारीरिक मानसिक दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए बताया कि जो व्यक्ति नशा करते है और नशे पर नियंत्रण ना कर पाना उनका चुनाव नही बल्कि मजबूरी होती है, जो धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। नशा व्यक्ति के हँसते खेलते जीवन व परिवार को तहस-नहस कर के रख देता है। इसलिये आप लोग अपने जीवन में नशा न करने की शपथ लेते हुए और अपने साथियों को भी नशा ना करने के लिए प्रेरित करें।
छात्र-छात्रायें हमारे समाज को नशे के प्रति जागरुक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। पुलिस कप्तान द्वारा छात्र-छात्राओं को जिन्दगी को हाँ और नशे को ना कहे शपथ दिलायी गई। शपथ के पश्चात पुलिस कप्तान द्वारा एनएसएस व एसएसजे यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं व पुलिस बल के साथ मिलकर एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा के परिसर में खाली जमीन पर उगी भांग को तलवारों से नष्ट किया गया। नशे के प्रति जागरुकता अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली अल्मोड़ा एडीटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक वरि० उ०नि० सतीश चन्द्र कापड़ी कोतवाली अल्मोड़ा, चौकी प्रभारी एनटीडी बिशन लाल, चौकी प्रभारी बेस कृष्ण कुमार डॉ डी एस धामी, कार्यक्रम अधिकारी, डॉ रवींद्र नाथ पाठक, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा, प्रोव इला साह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा,सुखविंदर सिंह,सीनियर स्वयंसेवक, वैभव गहत्यारी, सीनियर स्वयंसेवक, नंदन जरौत, समस्त एनएसएस स्वयंसेवक एवं दर्जनों छात्र छात्राएं व कोतवाली अल्मोड़ा के अन्य कर्मचारी गण व एसओजी के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
