लीसा तस्कर सलाखों के पीछे

0
119

अल्मोडा(संवाददाता)। भतरौंजखान पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी कैंटर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर 27० टिन अवैध लीसे की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से लाखों रूपये का अवैध लीसा बरामद हुआ है।
उल्लेखनीय है कि जनपद के पुलिस कप्तान प्रदीप कुमार राय ने जनपद के सभी थाना/चौकी को वन सम्पदा, खनिज पदार्थो आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हुये हैं जिसके चलते पुलिस व एसओजी की टीम ने लगातार ऑपरेशन कर रही हैं और इसी ऑपरेशन में एसओजी एवं भतरौंजखान पुलिस को 27० टिन अवैध लीसा कीमत आठ लाख रु० बरामद करने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
पुलिस कप्तान प्रदीप राय ने बताया कि थाना भतरौंजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चौकी भिकियासैंण तिराहे पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके०4सीबी 6686 कैंटर को रोककर चैक किया तो चालक रिजवान अहमद उम्र 42 वर्ष पुत्र इलियास अहमद निवासी इंदिरा नगर थाना पुल भट्टा उधम सिंह नगर के कब्जे से 27० टिन अवैध लीसा कीमत लगभग 8,००,००० रु० बरामद होने पर उपरोक्त रिजवान अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कप्तान प्रदीप राय ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा सतर्कता से चौक करने पर ज्ञात हुआ कि चालक रिजवान अहमद द्वारा कैंटर में यूके०4सीबी 6686 की फर्जी नं० प्लेट लगायी थी, कैटर का वास्तविक नं० यूके०6सीबी 8111 है । कैंटर के ड्राईवर केविन के पीछे अलग से बने केविन में छुपाकर, वह इस लीसे को देघाट से हल्द्वानी बेचने के लिए ले जा रहा था।

LEAVE A REPLY