मंत्री धनसिंह को भाया केरल का स्वास्थ्य-चिकित्सा पालसी

0
111

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने केरल से मीडिया को एक बयान भेजकर अवगत कराया है कि वह इन दिनों केरल राज्य के दौरे पर हैं और केरल राज्य की शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं कार्य पद्धति को समझने के लिए यहां के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और अस्पताल का भ्रमण कर विद्यार्थियों, शिक्षकों व चिकित्सकों से कुछ पहलुओं पर जानकारी हासिल की।
उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने बताया है कि केरल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है। उन्होंने बताया कि यहां केरल के शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये अभिनव प्रयोगों को उत्तराखण्ड में भी लागू किया जायेगा, विशेषकर टेली मेडिसिन सेवाओं में केरल के अनुभव का लाभ राज्य को पहुंचाया जायेगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अपने केरल प्रवास के दौरान उन्होंने वहां के आपदा प्रबन्धन विभाग की कार्यशैली को भी बारीकी से जानने का प्रयास किया। इस दौरान डा० रावत ने राज्य के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये अभिनव प्रयोगों एवं अनुभवनों को भी साझा किया। इससे पूर्व डा० रावत ने कोल्लम स्थित माता अमृतानंद मठ के दर्शन कर माता अमृतानंदामयी से आशीर्वाद लिया साथ ही तिरूवनंतपुरम में श्रीपद्मनाभ मंदिर के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिये पूजा-अर्चना की।

LEAVE A REPLY