सीएम आपदाओं से निपटने को लेकर चौकन्ने

0
189

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री राज्य में आती रही आपदाओं को लेकर मानसून के मौसम में पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं और उन्होंने समूचे राज्य में एसडीआरएफ की टीममें तैनात की हुई हैं और जिन जिलों में आपदा की ज्यादा सम्भावना दिखाई देती है वहां मुख्यमंत्री ने अपना विशेष फोकस बना रखा है जिससे कि अगर कभी भी कहीं कोई आपदा की खबर मिले तो सारा सिस्टम उस आपदा से निपटने के लिए मैदान में उतर आये।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के इतिहास में मानसून सत्र के दौरान दैवीय आपदाओं का आना हमेशा लगा रहता है और सरकारी सिस्टम के लिए उस समय ऐसी आपदाओं से निपटना एक बडी चुनौती बनता रहा है जब सरकार ने उस आपदा को लेकर तिनकाभर भी अपनी तैयारी नहीं की हुई थी? उत्तराखण्ड के इक्कीस साल के इतिहास में राज्यवासियों और देशवासियों ने बडी-बडी दैवीय आपदायें देखी हैं लेकिन अब राज्य में एक साल से पुष्कर सिंह धामी सत्ता चला रहे हैं तो वह हर समय उत्तराखण्ड को सुरक्षित रखने की दिशा में रणनीति तैयार करते रहते हैं।
मौजूदा समय में राज्य के अन्दर मानसून के कारण कुछ जिलों में सडकों पर मलबा आ जाने के कारण मार्ग बंद हो चुके हैं और बार-बार आपदा को लेकर खतरा मंडराता रहता है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मानसून के समय में प्रदेश में आपदायें आती हैं और उससे बडा नुकसान भी होता है इसके साथ ही कहीं भूस्खलन होता है तो कहीं सडकें बह जाती है और कहीं जलभराव होता है लेकिन इन आपदाओं से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से सजग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरे राज्य में एसडीआरएफ की टीमें तैनात की हैं जिससे अगर कहीं पर भी आपदा की सूचना मिले तो एसडीआरएफ वहां बचाव और राहत कार्य के लिए तुरंत एक्शन में आ जाये। उन्होंने कहा कि जहां आपदा की ज्यादा सम्भावना है वहां विशेष फोकस रखा गया है और उसी के तहत वहां पर आपदा से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है।

LEAVE A REPLY