शराब तस्कर सलाखों के पीछे

0
109

अल्मोडा(संवाददाता)। जनपद के पुलिस कप्तान ने मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त सपने को धरातल पर उतारने की दिशा में जहां अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है वहीं उन्होंने अपने जनपद में नशा बेचने वालों के खिलाफ बडा हंटर चला रखा है। कप्तान का एक ही उद्देश्य है कि उनके जनपद में जो भी नशा तस्करी करता हुआ पाया जाये उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाये इसी कडी में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक कार का पीछा कर उसे दबोच लिया और उसमें बडे पैमाने में शराब बरामद की।
उल्लेखनीय है कि पुलिस कप्तान प्रदीप कुमार राय द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है और इसी कडी में थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत द्वारा पुलिस टीम के साथ चैकिंग अभियान चलाया और एक संदिग्ध कार नंबर- डीएल-1०-सीटी-०612 को ढोन तिराहे पर रोकने की कोशिश की तो चालक वाहन को चौखुटिया की तरफ भगा कर ले गया। पुलिस कप्तान ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पीछा कर संगेला होटल के पास वाहन को रोक लिया तथा चालक व उसमें सवार एक व्यक्ति व वाहन को चैक किये जाने पर कब्जे से 5०4 बोतल में अंग्रेजी शराब अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रूपये है। पुलिस कप्तान ने बताया कि दोनों से पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली व हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीदकर ला रहे थे तथा उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में बेचते हैं।
मनोज शर्मा थाना प्रतापपुर मेरठ से तथा देवेन्द्र थाना चुरु जिला चुरु राजस्थान से शराब तस्करी में पूर्व में जेल जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पकडे गये मनोज शर्मा उम्र- 35 वर्ष निवासी हापुड़ बस अड्डे के पास कस्बा भोजपुर जिला गाजियाबाद व देवेन्द्र उम्र- 38 वर्ष निवासी ग्राम रोहट थाना सदर सोनीपत जिला सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY