मुख्यमंत्री से अपर सचिव ओमकार ने पदोन्नति होने पर लिया आशीर्वाद

0
133

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड शासन में ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने वाले ओमकार सिंह को उत्तराखण्ड शासन ने अपर सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। अपर सचिव के पद पर पदोन्नत हुये ओमकार सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे अपने भविष्य का आशीर्वाद लिया।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अफसरशाही जिस तरह से पसंद कर रही है उसी का परिणाम है कि उनके कार्यकाल में एक बार भी ऐसा शोर नहीं मचा कि राज्य के अन्दर अफसरशाही हावी हो रखी है।
सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखने वाले पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड में जहां आवाम के बीच अपना रूतबा बढा चुके हैं वहीं मुख्यमंत्री की शालिनता ने अफसरों का दिल जीत रखा है। इसी के चलते अपर सचिव के पद पर पदोन्नत हुये ओमकार सिंह को मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY