परिवहन मंत्री ने किया अनुबंधित साक्षी ढाबे का निरीक्षण

0
147

देहरादून(संवाददाता)। पिछले कई दिनों दिल्ली स्थित एक चिकित्सालय में अपना उपचार करा रहे प्रदेश के परिवहन मंत्री चन्दनराम दास ने दिल्ली से देहरादून लौटते हुए परिवहन मन्त्री चन्दन रामदास ने खतौली स्थित रोडवेज परिवहन द्वारा अनुबंधित साक्षी ढाबे का औचक निरीक्षण किया और ढाबे के संचालक को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री चन्दन रामदास ने ढाबे पर सफाई व्यवस्था व खाने का निरीक्षण किया और ढाबे पर रूकी रोडवेज बस की सवारियों से भी परिवहन मंत्री ने बातचीत की और उनके सुझाव भी मांगें। इस अवसर पर मन्त्री ने खाने की व अन्य व्यवस्थाओ के बारे में भी जानकारी ली।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने ढाबे मालिक को सख्त निर्देश दिए की सवारियों को रेट लिस्ट के अनुसार खाना दिया जाए और परिवहन मंत्री ने कहा कोई भी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि साफ सफाई के साथ ही साथ खाने की गुणवत्ता का विशेष यप से ध्यान रखा जाये और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY