इन्द्रलोक विहास कॉलोनी के मुख्य द्वार पर निजी बसों का संचालन जारी
कोमल ग्रोवर
देहरादून। इन्द्रलोक विहार विकास सोसाइटी के निवासियों ने श्रीराम ट्रेवल्स ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से अवैध बसों का संचालन किये जाने के विरोध में संभागीय परिवहन अधिकारी एवं पुलिस चौकी प्रभारी आईएसबीटी से शिकायत की है और कहा कि जल्द इस ओर कार्यवाही नहीं की गई तो इसके आंदोलन किया जायेगा।
यहां इन्द्रलोक विहास विकास सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल सिंह नेगी एवं सचिव नित्यानंद जोशी ने संभागीय परिवहन अधिकारी एवं पुलिस चौकी प्रभारी आईएसबीटी को लिखित रूप से शिकायत दी है कि और कहा है कि इस ट्रांसपोर्ट कंपनी से लगातार अवैध बसों का संचालन हो रहा है और इन्द्रलोक विहास कॉलोनी के मुख्य द्वार पर निजी बसों का संचालन चल रहा है जिसके कारण सभी कॉलोनीवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार बस संचालकों से कालोनीवासियों का वाद विवाद भी हुआ है और कॉलोनी के बच्चों, महिलाओं एवं अपनी डयूटी पर जाने वाले लोगों को बसों द्वारा उत्पन्न जाम ेस विलंब होता रहता है।
इस अवसर पर शिकायती पत्र में कहा गया है कि और कई बार समझाने के बाद भी बस चालक एवं बसों के स्वामी मान नहीं रहे है और लगातार वाद विवाद करते हुए आ रहे है और समझाये जाने के बाद भी समझ नहीं रहे है और इसके बाद भी लगातार यहां पर अवैध रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा है कि यहां पर से बसों का संचालन हटाया जाये और जल्द ही इस ओर उचित कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है अन्यथा जरूरत पडने पर आंदोलन किया जायेगा।
उधर दूसरी ओर संभागीय परिवहन अधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में भी उल्लेख किया गया है और कहा कि यहां पर लगातार अवैध रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है और समझाने के बाद भी चालक व बस स्वामी नहीं मान रहे है और इस दिशा में उचित कार्यवाही करने की जरूरत है और यहां से इन बसों के अवैध संचालन को तत्काल प्रभाव से हटाया जो। अन्यथा इसके लिए आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर परिवहन अधिकारी ने उचित कार्यवाही करेन का भरोसा दिया और इस अवसर पर अनेक क्षेत्रवासी शामिल थे।
